Columbus

‘मिराय’ में Ritika Nayak की मासूमियत ने जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर भी हैं सक्रिय

‘मिराय’ में Ritika Nayak की मासूमियत ने जीता सबका दिल, सोशल मीडिया पर भी हैं सक्रिय

तेजा सज्जा और मांचू मनोज की हालिया रिलीज़ फिल्म ‘मिराय’ सिनेमाघरों में आते ही दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई है। फिल्म की कहानी, विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और शानदार सिनेमैटोग्राफी जितनी तारीफ बटोर रही है, उतना ही ध्यान आकर्षित कर रही हैं फिल्म की लीड एक्ट्रेस रितिका नायक। 

एंटरटेनमेंट: तेजा सज्जा और मांचू मनोज की एक्शन-एडवेंचर से भरपूर मायथोलॉजिकल फिल्म ‘मिराय’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म के विजुअल्स और वीएफएक्स दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहे हैं और इसे लेकर उत्साह लगातार बना हुआ है। लेकिन फिल्म के रिलीज होते ही जिस व्यक्ति को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है, वह हैं रितिका नायक। 

रितिका इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं और उनकी खूबसूरती और मासूमियत दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच रही है। रितिका नायक ने अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने फिल्म में अपनी एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों को प्रभावित किया है। लोग उनकी प्रोफेशनलिज्म और सहज अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।

दिल्ली में ओड़िया परिवार में जन्मी रितिका नायक

रितिका नायक का जन्म 27 अक्टूबर 1997 को दिल्ली में एक ओड़िया परिवार में हुआ। उन्होंने अपनी स्कूलिंग दिल्ली पब्लिक स्कूल से पूरी की। एक्टिंग के प्रति उनका आकर्षण बचपन से ही रहा है। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने मॉडलिंग और विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेना शुरू किया। वर्ष 2019 में उन्होंने दिल्ली टाइम्स फ्रेश फेस का 12वां सीजन जीतकर अपने करियर की शानदार शुरुआत की।

फिल्मी दुनिया में कदम – 2022 में डेब्यू

रितिका का सपना एक्टिंग की दुनिया में नाम कमाने का था। कई ऑडिशन देने के बाद उन्हें 2022 में तेलुगु फिल्म ‘अशोक वनमलो अर्जुन कल्याणम’ में काम करने का मौका मिला। यह फिल्म उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई। फिल्म में उनके साथ विश्वक सेन और रुखसार ढिल्लन मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म में उनके प्रदर्शन को काफी सराहा गया और उन्हें SIIMA अवॉर्ड में ‘बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस’ का नॉमिनेशन भी मिला।

इसके बाद रितिका ने 2023 में आई ‘हाय नन्ना’ में भी कैमियो रोल निभाया, जिसमें नानी और मृणाल ठाकुर मुख्य कलाकार थे। अब ‘मिराय’ में उन्हें मुख्य भूमिका मिली है, जिसने उन्हें पहचान दिलाई है। उनकी आगामी परियोजनाओं में विजय देवरकोंडा के भाई आनंद देवरकोंडा की फिल्म ‘डुएट’ शामिल है।

‘मिराय’ में विभा का किरदार और मासूमियत से भरी 

‘मिराय’ में रितिका ने विभा नामक किरदार निभाया है। उनका रोल एक शांत, सौम्य और आध्यात्मिक व्यक्तित्व वाली साधिका का है, जिसे तेजा सज्जा के किरदार को खोजने के लिए भेजा जाता है। उनकी मासूमियत और सहज भाव ने दर्शकों का दिल छू लिया। फिल्म की कहानी जितनी रोमांचक है, उतना ही प्रभावशाली रितिका का अभिनय भी माना जा रहा है। यही वजह है कि फिल्म के रिलीज होते ही दर्शक उन्हें इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च कर रहे हैं।

रितिका नायक सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी मौजूदगी लगातार बढ़ रही है। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर मौजूदा समय में लगभग 4.88 लाख फॉलोअर्स हैं। ‘मिराय’ की सफलता के बाद यह संख्या और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वे अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा कर संवाद बनाए रखती हैं।

Leave a comment