MIT AI Free Courses 2026: जानें कैसे घर बैठे कर सकते हैं 5 कोर्स फ्री में

MIT AI Free Courses 2026: जानें कैसे घर बैठे कर सकते हैं 5 कोर्स फ्री में

MIT ने अपने OpenCourseWare प्लेटफॉर्म पर पांच फ्री AI कोर्स उपलब्ध कराए हैं, जो छात्रों और प्रोफेशनल्स को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बेसिक से एडवांस लेवल तक की पढ़ाई करने का मौका देते हैं। इसमें AI 101, AI इंजीनियरिंग फाउंडेशन, क्रिएटिव AI, शिक्षा में AI और एल्गोरिदम कोर्स शामिल हैं, जो ऑनलाइन और मुफ्त हैं।

MIT AI Free Course: मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने अपने OpenCourseWare प्लेटफॉर्म पर पांच मुफ्त AI कोर्स लॉन्च किए हैं, ताकि छात्र और पेशेवर घर बैठे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीख सकें। ये कोर्स AI 101, AI इंजीनियरिंग फाउंडेशन, How to AI (Almost) Anything, Artificial Intelligence in K-12 Education और Introduction to Algorithms पर केंद्रित हैं। अमेरिका के इस प्रतिष्ठित संस्थान ने ऑनलाइन और फ्री होने के कारण दुनियाभर के छात्रों के लिए इसे सुलभ बनाया है, ताकि तकनीकी ज्ञान और करियर के अवसर बढ़ सकें।

ऑनलाइन और मुफ्त AI कोर्स की सुविधा

मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) ने अपने OpenCourseWare प्लेटफॉर्म पर पांच प्रमुख AI कोर्स मुफ्त उपलब्ध कराए हैं। ये कोर्स छात्रों और प्रोफेशनल्स को AI की बेसिक से लेकर एडवांस लेवल तक की पढ़ाई करने का अवसर देते हैं। ऑनलाइन होने के कारण दुनियाभर के छात्र और पेशेवर इनका लाभ उठा सकते हैं।

शुरुआती छात्रों के लिए आसान मार्ग

AI 101 कोर्स शुरुआती छात्रों के लिए डिज़ाइन किया गया है और इसे MIT रिसर्चर Brandon Leshchinski पढ़ाते हैं। इसमें मशीन विजन, डेटा रैंगलिंग और रीइन्फोर्समेंट लर्निंग जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं। छात्र अपने एल्गोरिदम को ट्रेन करने का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त कर सकते हैं। नॉन-टेक्निकल बैकग्राउंड वाले लोग भी इसे आसानी से कर सकते हैं।

AI इंजीनियरिंग फाउंडेशन और क्रिएटिव AI

AI इंजीनियरिंग फाउंडेशन कोर्स तकनीकी पक्ष समझने में मदद करता है। इसमें मशीन लर्निंग से जटिल समस्याओं को हल करने और इंटेलिजेंट सिस्टम तैयार करने का तरीका सिखाया जाता है। How to AI (Almost) Anything कोर्स क्रिएटिव और मल्टीमॉडल AI पर केंद्रित है, जिसमें भाषा, इमेज, ऑडियो और मेडिकल डेटा के साथ AI सिस्टम कैसे काम करता है, यह बताया जाता है।

शिक्षा और एल्गोरिदम पर फोकस

Artificial Intelligence in K-12 Education कोर्स भविष्य के शिक्षकों के लिए है, जो AI आधारित लर्निंग टूल तैयार करना सीखते हैं। Introduction to Algorithms कोर्स AI की तकनीकी नींव मजबूत करता है और एडवांस AI या मशीन लर्निंग के लिए छात्रों को तैयार करता है।

Leave a comment