मलयालम एक्टर मोहनलाल की मां संथाकुमारी का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मलयालम एक्टर मोहनलाल की मां संथाकुमारी का निधन, 90 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

मशहूर मलयालम अभिनेता मोहनलाल की मां और चर्चित अभिनेत्री संथाकुमारी का मंगलवार को कोच्चि के एलामक्कारा स्थित उनके घर पर 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह कुछ समय से उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करवा रही थीं।

Mohanlal's Mother Dies: मशहूर मलयालम अभिनेता मोहनलाल की मां संथाकुमारी का मंगलवार को 90 साल की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर दौड़ गई। संथाकुमारी का इलाज कुछ समय से उनके कोच्चि स्थित एलामक्कारा घर में चल रहा था, जहां वह उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं। सभी करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में संथाकुमारी का अंतिम संस्कार होने की संभावना है।

लंबे समय से चल रही थीं बीमार

संथाकुमारी की सेहत लंबे समय से धीरे-धीरे खराब हो रही थी। उम्र बढ़ने के कारण उन्हें कई स्वास्थ्य समस्याएं थीं, जिनका इलाज मोहनलाल के घर पर ही चल रहा था। मोहनलाल, जिनका शेड्यूल हमेशा व्यस्त रहता है, उन्होंने हमेशा अपनी मां के लिए समय निकालना प्राथमिकता दी। उनके पिता विश्वनाथन नायर का 2005 में और बड़े भाई प्यारिलाल का 2000 में निधन हो चुका था।

मोहनलाल ने अपनी मां के स्वास्थ्य को लेकर कई बार यह कहा है कि उनके जीवन और करियर में संथाकुमारी का योगदान बेहद महत्वपूर्ण रहा है। मोहनलाल ने कई मौकों पर अपनी मां की भूमिका और प्रभाव का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि उनकी मां ने उनके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में अहम योगदान दिया।

एक इंटरव्यू में मोहनलाल ने कहा कि दादासाहेब फाल्के अवार्ड जीतने के बाद सबसे पहले अपनी मां से मिले थे, यह उनके लिए सबसे बड़ा गर्व और खुशी का पल था। उनकी मां ने हमेशा उनके फैसलों में मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रेरित किया। मोहनलाल अपनी मां के बेहद करीब थे और उनके लिए परिवार हमेशा सर्वोपरि रहा।

अंतिम संस्कार 

संथाकुमारी का पार्थिव शरीर तिरुवनंतपुरम ले जाया जाएगा, और उनका अंतिम संस्कार 31 दिसंबर को होने की संभावना है। संथाकुमारी और विश्वनाथन नायर के परिवार में दो बच्चे थे, जिनमें मोहनलाल सबसे छोटे हैं। बड़े बेटे प्यारिलाल का 2000 में निधन हो गया था। मोहनलाल की मां के साथ बिताए गए पल उनके जीवन में हमेशा यादगार रहेंगे।

Leave a comment