मनीषा रानी का मलाइका अरोड़ा के 'चिलगम' गाने पर डांस वीडियो वायरल, फैन्स ने कहा – शर्म करो!

मनीषा रानी का मलाइका अरोड़ा के 'चिलगम' गाने पर डांस वीडियो वायरल, फैन्स ने कहा – शर्म करो!

सोशल मीडिया पर मनीषा रानी का लेटेस्ट डांस वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस वीडियो में मनीषा ने मलाइका अरोड़ा के नए आइटम सॉन्ग 'चिलगम' पर डांस किया, जिसे लेकर उनके फैंस में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: मनीषा रानी ने मलाइका अरोड़ा के गाने 'चिलगम' पर अपना डांस वीडियो शेयर किया है। इस बार मनीषा के इस वीडियो पर लोगों के प्यार के साथ-साथ गुस्सा भी खूब देखा जा रहा है। बता दें कि यह गाना रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का है, जिसमें मलाइका अरोड़ा नजर आ रही हैं। मलाइका को इस आइटम सॉन्ग के लिए पहले ही आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है, क्योंकि लोगों को उनके डांस मूव्स पसंद नहीं आए थे।

अब मनीषा ने अपने अवतार को बदलकर इसी गाने पर डांस वीडियो शेयर किया है, लेकिन लोगों का गुस्सा उनके ऊपर भी फूटता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने वीडियो पर अपनी मिश्रित प्रतिक्रिया दी है, जिसमें प्रशंसा और आलोचना दोनों शामिल हैं।

मलाइका के गाने 'चिलगम' पर मनीषा का डांस

मलाइका अरोड़ा का नया गाना 'चिलगम' रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह का है। हाल ही में इस गाने का टीजर रिलीज हुआ था, जिसमें मलाइका के डांस मूव्स पर फैंस की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। कुछ लोगों को यह पसंद आया, जबकि कई ने मलाइका को आलोचना का शिकार बनाया। इसी गाने पर अब मनीषा रानी ने अपना डांस वीडियो शेयर किया। वीडियो में मनीषा वाइट शॉर्ट ड्रेस में नजर आईं और उन्होंने कैप्शन में लिखा – 'तो चिलगम खाया कि नहीं।' हालांकि इस वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर उनके फैंस और अन्य यूजर्स ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दीं।

फैंस ने जताया गुस्सा

मनीषा के इस डांस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं काफी तीखी रही। एक यूजर ने लिखा, 'यकीन नहीं हो रहा है कि ये मनीषा है। आप पहले ही ठीक थीं।' वहीं किसी ने कहा, 'आपका ये लुक सूट नहीं करता। इसके पीछे भागते हुए नेचुरल क्यूटनेस को मत खो देना।' एक अन्य यूजर ने तो सीधे निशाना साधते हुए लिखा, 'ये इन्फ्लुएंसर हैं या रोल मॉडल, बस शर्म करो! इस रील में जितना पैसा आया उतना ज्यादा है, आपने जो इज्जत कमाई वो गिरा दी।' इसी तरह कई लोगों ने मनीषा को सलाह दी कि वह अपने नेचुरल अंदाज को बनाए रखें।

हालांकि, वीडियो पर सिर्फ आलोचना ही नहीं हुई। कुछ फैंस ने मनीषा के डांस की तारीफ भी की और उनके स्टाइल को पसंद किया। उनका कहना था कि मनीषा हमेशा की तरह आत्मविश्वास के साथ डांस कर रही हैं और उनके नए लुक और मूव्स को सराहा जाना चाहिए।

Leave a comment