MP Guest Faculty Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुरू, 11 मई तक गेस्ट टीचर पदों पर करें अप्लाई

MP Guest Faculty Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार 11 मई तक बिना फीस के गेस्ट टीचर पदों पर आवेदन कर सकते हैं।

मध्य प्रदेश में गेस्ट टीचर भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार 11 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के जरिए प्राइमरी से हाई स्कूल स्तर तक शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

Bhopal: मध्य प्रदेश गेस्ट फैकल्टी मैनेजमेंट सिस्टम ने Guest Teacher Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत सरकारी स्कूलों में विभिन्न स्तरों पर अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित योग्यता के साथ 11 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

सरकारी स्कूलों में गेस्ट टीचर्स की होगी नियुक्ति

मध्य प्रदेश में सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती के लिए Guest Faculty Recruitment 2026 प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस अभियान के तहत प्राइमरी, मिडिल और हाई स्कूल स्तर तक के स्कूलों में गेस्ट टीचर्स की नियुक्ति की जाएगी।

MP Guest Faculty Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुरू, 11 मई तक गेस्ट टीचर पदों पर करें अप्लाई

आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से चल रही है और उम्मीदवार 11 मई तक अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं। आवेदन में सुधार और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 12 मई से 22 मई 2026 के बीच पूरी की जाएगी।

आवेदन के लिए जरूरी योग्यता और आयु सीमा

भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। इसके साथ B.Ed या BTC योग्यता और MPTET 2018 या उसके बाद की परीक्षा पास होना अनिवार्य रखा गया है।

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है। वहीं आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

बिना फीस के कर सकेंगे आवेदन

इस भर्ती की खास बात यह है कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क रखी गई है। सामान्य, OBC, SC, ST और दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी बिना किसी आवेदन शुल्क के फॉर्म भर सकेंगे।

चयन प्रक्रिया ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, दस्तावेज सत्यापन और मेरिट लिस्ट के आधार पर पूरी की जाएगी। इसके बाद चयनित उम्मीदवारों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे।

इतना मिलेगा मानदेय और ऐसे करें आवेदन

भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पद और स्कूल के आधार पर करीब 18,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक मानदेय दिया जाएगा।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को MP Guest Faculty Management Systemपर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। आवेदन फॉर्म  MP Guest Faculty Portal भरने के बाद जरूरी दस्तावेज  पलोड कर फॉर्म सबमिट करना होगा।

Leave a comment