मुकेश अंबानी का IPL 2026 में ‘तड़का’, JioHotstar ने माइक्रो-ड्रामा मार्केट में की धमाकेदार एंट्री

Mukesh Ambani ने IPL 2026 में नया तड़का लगाया। उनके प्लेटफ़ॉर्म JioHotstar ने माइक्रो-ड्रामा मार्केट में धमाकेदार एंट्री की। जानिए इसका IPL और OTT उद्योग पर असर

भारत के सबसे अमीर उद्योगपति मुकेश अंबानी ने IPL 2026 के बीच JioHotstar के जरिए माइक्रो-ड्रामा मार्केट में शानदार एंट्री की है। कंपनी ने अपने प्लेटफॉर्म पर ‘Tadka’ नामक नया सेक्शन लॉन्च किया, जिसमें 60–90 सेकंड के 100 से अधिक शोज पेश किए गए हैं। 

बिजनेस न्यूज़: मुकेश अंबानी ने IPL 2026 के बीच एक बड़ा दांव खेला है। उनकी कंपनी JioHotstar ने भारत के तेजी से बढ़ते माइक्रो-ड्रामा मार्केट में एंट्री कर ली है। प्लेटफॉर्म ने 'Tadka' नाम से एक नया सेक्शन लॉन्च किया है, जिसमें शुरुआत के दिन ही 100 से ज्यादा शोज पेश किए गए। माइक्रो ड्रामा सेगमेंट में एंट्री करते ही मुकेश अंबानी ने ऐसा 'तड़का' लगाया कि KUKU TV से लेकर स्टोरी टीवी तक को कड़ी टक्कर मिलने लगी। बताते चलें कि हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कुकू टीवी में निवेश किया था।

मुकेश अंबानी की JioHotstar की यह एंट्री कोई छोटा एक्सपेरिमेंट नहीं है, बल्कि साफ संकेत है कि कंपनी अब सिर्फ लाइव स्पोर्ट्स तक सीमित नहीं रहना चाहती।

IPL के दौरान ट्रैफिक का फायदा उठाया

JioHotstar ने यह लॉन्च IPL 2026 के दौरान किया, जो प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा यूज़र्स देखने का समय होता है। इस दौरान लगभग 30 करोड़ लोग लाइव स्ट्रीमिंग के लिए जुड़ते हैं। JioHotstar की रणनीति साफ है – क्रिकेट से यूजर को आकर्षित करें, फिर उन्हें माइक्रो-ड्रामा के जरिए प्लेटफॉर्म पर रोके रखें और OTT इंडस्ट्री में अपनी जगह मजबूत करें।

मुकेश अंबानी का IPL 2026 में ‘तड़का’, JioHotstar ने माइक्रो-ड्रामा मार्केट में की धमाकेदार एंट्री

‘Tadka’ का फॉर्मेट और कंटेंट

“Tadka” के तहत सभी शोज मोबाइल फ्रेंडली वर्टिकल फॉर्मेट (9:16) में होंगे। हर एपिसोड सिर्फ 60-90 सेकंड का होगा, ताकि यूजर स्क्रॉल करते हुए आसानी से कंटेंट का मज़ा ले सके। इसमें रोमांस, थ्रिलर, स्पोर्ट्स ड्रामा और अन्य जॉनर शामिल हैं। इसका उद्देश्य यूजर का छोटा लेकिन कीमती समय अपने प्लेटफॉर्म पर रोकना है।

इस तरह के माइक्रो-ड्रामा फॉर्मेट ने पहले से ही भारत में लोकप्रियता हासिल की है, और अब JioHotstar इसका फायदा उठाकर KUKU TV, Story TV और अन्य प्रतियोगियों को कड़ी टक्कर दे रहा है।

माइक्रो-ड्रामा मार्केट का आकार

इंटरएक्टिव मीडिया और गेमिंग वेंचर कैपिटल फर्म Lumikai की रिपोर्ट के अनुसार, भारत का माइक्रो-ड्रामा मार्केट 2025 में $300 मिलियन को पार कर चुका है। इसके 2026 के अंत तक $1.5 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। स्टेट ऑफ इंटरएक्टिव मीडिया रिपोर्ट 2025 के अनुसार, इस सेगमेंट ने 450 मिलियन डाउनलोड और 100 मिलियन मासिक सक्रिय यूज़र्स हासिल किए हैं। और 2030 तक यह मार्केट $4.5 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। ये आंकड़े दिखाते हैं कि माइक्रो-ड्रामा सिर्फ ट्रेंड नहीं, बल्कि भविष्य का बड़ा बिजनेस बन चुका है।

Leave a comment