मुंगेर में नीतीश कुमार ने किए 8718.51 लाख रुपये की 52 योजनाओं का उद्घाटन, समृद्धि यात्रा में दिखी विकास की झलक

मुंगेर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 8718.51 लाख रुपये की लागत वाली 52 विकास योजनाओं का उद्घाटन किया। समृद्धि यात्रा के दौरान जनता ने विकास की झलक देखी। जानें

समृद्धि यात्रा के तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुंगेर पहुंचे, जहां उन्होंने विकास योजनाओं की झड़ी लगाते हुए जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 8718.51 लाख रुपये की 52 योजनाओं का उद्घाटन और 3159.91 लाख रुपये की 24 योजनाओं का शिलान्यास किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को समृद्धि यात्रा के तहत मुंगेर में विकास योजनाओं की झड़ी लगाते हुए जिले को बड़ी सौगात दी। उन्होंने 8718.51 लाख रुपये की 52 योजनाओं का उद्घाटन और 3159.91 लाख रुपये की 24 योजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विकास, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और कृषि में राज्य की प्रगति का विस्तृत विवरण भी प्रस्तुत किया।

समृद्धि यात्रा में विकास की झलक

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कष्टहरणी घाट के सुंदरीकरण कार्य का निरीक्षण किया और मुंगेर-सबौर के बीच बन रहे गंगा पथवे की एलाइमेंट की जानकारी ली। इसके अलावा, सफियासराय हवाई अड्डा पर आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 24 नवंबर 2005 से एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई दिशा पकड़ी।

नीतीश कुमार ने कहा, “पहले शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जाते थे, लेकिन अब बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह बदल चुकी है। लोग रात में भी निडर होकर घरों से बाहर निकलते हैं।

मुंगेर में नीतीश कुमार ने किए 8718.51 लाख रुपये की 52 योजनाओं का उद्घाटन, समृद्धि यात्रा में दिखी विकास की झलक

शिक्षा में हुआ ऐतिहासिक बदलाव

मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य में नए स्कूल खोले गए, छात्राओं को पोशाक और छात्रवृत्ति योजनाओं से जोड़ा गया। 2023 से बड़े पैमाने पर शिक्षक बहाली शुरू की गई, जिसके तहत 2.58 लाख शिक्षकों की नियुक्ति की गई। वर्तमान में राज्य में 5.24 लाख शिक्षक कार्यरत हैं।

नीतीश कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि 2006 से मुफ्त दवा और इलाज की व्यवस्था लागू की गई। पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में औसतन 39 मरीज ही भर्ती होते थे, वहीं अब हर महीने करीब 11,600 मरीजों का इलाज हो रहा है। इसके अलावा, मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ाकर 12 कर दी गई है और इसे और बढ़ाने की दिशा में काम जारी है।

सड़क, कृषि और मत्स्य पालन में प्रगति

मुख्यमंत्री ने बताया कि सड़क निर्माण, कृषि और मत्स्य पालन में भी उल्लेखनीय प्रगति हुई है। बिहार अब मछली उत्पादन में आत्मनिर्भर बन चुका है। उन्होंने कहा कि अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य रखा गया है। नीतीश कुमार ने सामाजिक न्याय की दिशा में उठाए गए कदमों का जिक्र किया। नगर निकाय और पंचायत चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। इसके अलावा, सरकारी नौकरियों और पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया है।

मुख्यमंत्री ने जीविका मॉडल की सफलता पर गर्व जताया। उन्होंने कहा कि आज राज्य में 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनसे 1.59 करोड़ महिलाएं जुड़ी हैं। इस मॉडल को पूरे देश में अपनाया गया है। नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार के सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि बजट और विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार सहयोग मिलने से विकास को गति मिली है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले वर्षों में बिहार विकास के नए मुकाम स्थापित करेगा।

Leave a comment