Columbus

Navratri 2025: नवरात्रि में करें ये खास खरीदारी, घर आएगी सुख-समृद्धि

Navratri 2025: नवरात्रि में करें ये खास खरीदारी, घर आएगी सुख-समृद्धि

नवरात्रि 2025 का शुभ पर्व 22 सितंबर से शुरू हो रहा है। इस दौरान श्रृंगार सामग्री, देवी-देवताओं की मूर्तियां, शुभ पौधे, कामधेनु की प्रतिमा, नया घर, वाहन, चांदी का सिक्का और श्री यंत्र जैसी चीजों की खरीदारी करना अत्यंत शुभ माना गया है। इनसे घर में सुख-समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मकता आती है।

Navratri 2025: नवरात्रि का पावन पर्व सोमवार 22 सितंबर से आरंभ हो रहा है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन नौ दिनों में विशेष चीजों की खरीदारी करने से जीवन में सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है। श्रृंगार सामग्री, देवी-देवताओं की मूर्ति, तुलसी व शमी जैसे पौधे, कामधेनु प्रतिमा, नया घर, जमीन या वाहन खरीदना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा, चांदी का सिक्का, श्री यंत्र और कलश जैसी चीजें लाने से मां दुर्गा की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

श्रृंगार सामग्री की खरीदारी

नवरात्रि में श्रृंगार सामग्री खरीदने का विशेष महत्व है। देवी दुर्गा को श्रृंगार बहुत प्रिय माना गया है। इसलिए नवरात्रि के दौरान नई बिंदी, चूड़ी, सिंदूर, कंघी, काजल और अन्य श्रृंगार के सामान लाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसा कहा जाता है कि इससे सौभाग्य की प्राप्ति होती है और परिवार के सदस्यों पर माता रानी की कृपा बनी रहती है। सप्तमी, अष्टमी और नवमी के दिन श्रृंगार सामग्री खरीदना बेहद शुभ माना गया है।

देवी-देवताओं की मूर्ति या तस्वीर

नवरात्रि में देवी-देवताओं की मूर्ति या उनकी तस्वीर घर लाना भी शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इष्ट देव की मूर्ति घर में लाने से जीवन में अच्छे परिणाम मिलते हैं। यह न केवल धार्मिक दृष्टि से बल्कि मानसिक शांति के लिए भी लाभकारी होता है। पूजा स्थल पर नई मूर्ति या तस्वीर रखने से घर में भक्ति भाव और सकारात्मक माहौल बना रहता है।

पौधों की खरीदारी

नवरात्रि के दौरान शुभ पौधों की खरीदारी करना भी खास महत्व रखता है। आप इस समय तुलसी, शमी, केले या मनी प्लांट जैसे पौधे घर ला सकते हैं। तुलसी को तो वैदिक परंपरा में देवी स्वरूप माना गया है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से नकारात्मकता दूर होती है। वहीं मनी प्लांट और शमी का पौधा घर में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है। केले का पौधा भी शुभ फल देने वाला होता है और धार्मिक कार्यों में उपयोगी माना जाता है।

घर और जमीन की खरीदारी

नवरात्रि के दौरान घर, जमीन या प्रॉपर्टी की खरीदारी करना भी शुभ माना गया है। इस समय खरीदी गई संपत्ति आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस पावन समय में खरीदी गई चीजें लंबे समय तक लाभकारी सिद्ध होती हैं।

कामधेनु की मूर्ति

हिंदू धर्म में कामधेनु गाय को बहुत पवित्र और शुभ माना गया है। नवरात्रि में कामधेनु की मूर्ति घर लाने से धन, धान्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि यह मूर्ति घर में रखने से आर्थिक संकट दूर होते हैं और घर में खुशहाली आती है।

नया वाहन खरीदना

नवरात्रि के दिनों में वाहन खरीदना भी बहुत शुभ माना जाता है। खासतौर पर शनिवार को अगर कोई वाहन खरीदा जाए तो वह टिकाऊ होता है और लंबे समय तक लाभ देता है। इस समय खरीदा गया वाहन अधिक खर्च भी नहीं करवाता।

अन्य शुभ वस्तुएं

नवरात्रि के नौ दिनों में आप चांदी का सिक्का, श्री यंत्र, चंदन या कलश भी खरीद सकते हैं। ये वस्तुएं घर में सकारात्मकता बढ़ाने और मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए बेहद लाभकारी मानी जाती हैं। श्री यंत्र को तो विशेष रूप से धन और सफलता का प्रतीक माना गया है। वहीं चांदी का सिक्का लक्ष्मी प्राप्ति का संकेत माना जाता है।

नवरात्रि की रौनक बढ़ाने का तरीका

इन नौ दिनों में लोग पूजा-पाठ के साथ घर को सजाने और नए सामान लाने में भी उत्साहित रहते हैं। बाजारों में भी इस दौरान खूब चहल-पहल रहती है। लोग देवी की आराधना के लिए पूजन सामग्री, श्रृंगार सामग्री और सजावट का सामान खरीदते हैं। दुकानों पर देवी की मूर्तियां, तस्वीरें और धार्मिक सामान की विशेष डिमांड रहती है।

Leave a comment