नए साल 2026 में इन 5 स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं दमदार मुनाफा, जानें डिटेल

मोतीलाल ओसवाल ने 2026 के लिए 5 स्टॉक्स चुने: भारती एयरटेल, SBI, HCL Tech, Zomato और टीवीएस मोटर। टार्गेट प्राइस और निवेश अवसर जानें।
नए साल 2026 में इन 5 स्टॉक्स में निवेश कर सकते हैं दमदार मुनाफा, जानें डिटेल

मोतीलाल ओसवाल ने 2026 में निवेश के लिए 5 प्रमुख स्टॉक्स चुने: भारती एयरटेल, SBI, HCL Tech, Zomato और टीवीएस मोटर। इन कंपनियों में मजबूत कमाई और स्थिर ग्रोथ की संभावना के साथ निवेशक अच्छा रिटर्न हासिल कर सकते हैं।

2026 Stocks: साल 2025 भारतीय घरेलू शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहा है। इस दौरान निवेशकों ने कई अवसरों का लाभ लिया तो कई बार बाजार की अनिश्चितता का सामना भी किया। अब नए साल 2026 में निवेशक उन कंपनियों पर ध्यान देंगे, जो बेहतर कमाई और स्थिर ग्रोथ के साथ अच्छा रिटर्न दे सकती हैं।

ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने 2026 के लिए पांच ऐसे स्टॉक्स की पहचान की है, जिनमें मजबूत कमाई की संभावना बनती दिखाई दे रही है। ब्रोकरेज का मानना है कि 2026 तेजी भरे बाजार का साल नहीं बल्कि कमाई में सुधार और स्थिर ग्रोथ का साल हो सकता है। आइए जानते हैं इन स्टॉक्स के बारे में विस्तार से।

1. भारती एयरटेल

मोतीलाल ओसवाल ने भारती एयरटेल को 2026 के लिए प्रमुख स्टॉक के रूप में चुना है। फर्म का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025 से 2028 के बीच कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 15 प्रतिशत सालाना बढ़ सकता है। EBITDA में भी सालाना करीब 18 प्रतिशत की बढ़त की संभावना है।

ब्रोकरेज ने भारती एयरटेल के शेयर का टार्गेट प्राइस 2,365 रुपये तय किया है। मौजूदा कीमत के हिसाब से यह लगभग 12 प्रतिशत की तेजी को दर्शाता है। कंपनी की मजबूत नेटवर्क क्षमता और डिजिटल सर्विसेज के विस्तार ने इसे निवेशकों के लिए आकर्षक बनाया है।

2. स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)

ब्रोकरेज फर्म ने देश के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया को भी 2026 के लिए स्टॉक पिक में शामिल किया है। SBI के लिए टार्गेट प्राइस 1,100 रुपये रखा गया है, जो मौजूदा भाव से लगभग 14 प्रतिशत ऊपर है।

फर्म ने वित्त वर्ष 2027 में कंपनी का RoA लगभग 1.1 प्रतिशत और RoE लगभग 15.5 प्रतिशत रहने की उम्मीद जताई है। बैंक की मजबूत बैलेंस शीट, बढ़ती ग्राहक संख्या और डिजिटल बैंकिंग सर्विसेज ने निवेशकों के भरोसे को और मजबूत किया है।

3. एचसीएल टेक्नोलॉजीज

एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech) को ब्रोकरेज ने मजबूत आईटी स्टॉक के रूप में चुना है। कंपनी आईटी सर्विसेज और इंजीनियरिंग रिसर्च एंड डेवलपमेंट में विशेष अनुभव रखती है। HCL के AI आधारित सॉल्यूशंस को शुरुआती स्तर पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इन फैक्टर्स के आधार पर मोतीलाल ओसवाल ने HCL Tech का टार्गेट प्राइस 2,150 रुपये रखा है। मौजूदा भाव के मुकाबले यह लगभग 29 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। कंपनी का मजबूत टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म और नए AI प्रोजेक्ट्स इसे लार्ज कैप आईटी कंपनियों से अलग बनाते हैं।

4. इटरनल (Zomato)

ब्रोकरेज फर्म ने इटरनल या Zomato के शेयर को भी आकर्षक बताया है। कंपनी में निवेश जारी रहने और EBITDA मार्जिन में धीरे-धीरे सुधार होने की वजह से यह निवेशकों को अच्छा रिटर्न दे सकती है।

ब्रोकरेज ने Zomato का टार्गेट प्राइस 410 रुपये तय किया है, जो मौजूदा भाव से लगभग 46 प्रतिशत ऊपर है। फर्म का मानना है कि कंपनी का ग्रोथ मॉडल और मजबूत बिजनेस ऑपरेशन लंबी अवधि में शेयरधारकों के लिए लाभकारी रहेगा।

5. टीवीएस मोटर

ऑटो सेक्टर में टीवीएस मोटर को 2026 के लिए मजबूत स्टॉक माना गया है। कंपनी का प्रदर्शन ऑटो इंडस्ट्री में बेहतर बना हुआ है। टीवीएस मोटर के शेयरों में मजबूती त्योहारी मांग, GST रिफॉर्म और दोपहिया व ईवी सेगमेंट में बढ़ती मार्केट हिस्सेदारी के कारण देखने को मिल सकती है।

इसके अलावा कंपनी का निर्यात भी मजबूत है। खासकर अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में टीवीएस मोटर को अच्छी ग्रोथ देखने को मिल रही है। इन फैक्टर्स के आधार पर ब्रोकरेज ने टीवीएस मोटर का टार्गेट प्राइस 4,159 रुपये रखा है, जो मौजूदा भाव से लगभग 14 प्रतिशत अधिक है।

Leave a comment