NEET UG 2026 Fee Refund Window आज ओपन, छात्र बैंक अकाउंट डिटेल करें अपडेट

NTA ने NEET UG 2026 फीस रिफंड के लिए विंडो खोल दी है। छात्र बैंक अकाउंट डिटेल अपडेट कर सीधे अपने खाते में फीस रिफंड प्राप्त कर सकेंगे।

NTA ने NEET UG 2026 फीस रिफंड प्रक्रिया के लिए 21 मई से विंडो खोलने का फैसला किया है। जिन छात्रों ने कैफे या दूसरे अकाउंट से फीस जमा की थी, वे बैंक डिटेल अपडेट कर सीधे अपने खाते में रिफंड प्राप्त कर सकेंगे।

नई दिल्ली: NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों की फीस वापसी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 21 मई से ऑनलाइन विंडो ओपन की जा रही है, जहां उम्मीदवार अपने बैंक अकाउंट की जानकारी अपडेट कर सकते हैं। एनटीए ने स्पष्ट किया है कि अपडेट की गई डिटेल्स के आधार पर ही फीस रिफंड सीधे छात्रों के खातों में ट्रांसफर किया जाएगा।

NEET UG 2026 फीस रिफंड विंडो आज से ओपन

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों को फीस वापस करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए 21 मई से ऑनलाइन विंडो ओपन की जा रही है, जहां उम्मीदवार अपनी बैंक डिटेल अपडेट कर सकेंगे। एजेंसी ने साफ किया है कि री-एग्जाम का पूरा खर्च एनटीए उठाएगा और सभी रजिस्टर्ड अभ्यर्थियों की फीस लौटाई जाएगी।

कैफे या दूसरे अकाउंट से फीस भरने वाले छात्रों के लिए जरूरी अपडेट

कई छात्रों ने आवेदन के समय साइबर कैफे या परिवार के किसी अन्य सदस्य के बैंक अकाउंट से फीस जमा की थी। ऐसे उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे तय समय के भीतर अपना सही बैंक अकाउंट अपडेट कर लें। अगर बैंक डिटेल में बदलाव नहीं किया गया, तो रिफंड उसी खाते में भेजा जाएगा जिससे पेमेंट की गई थी।

एनटीए के मुताबिक, बैंक डिटेल अपडेट करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

अलग-अलग कैटेगरी की फीस होगी वापस

NEET UG 2026 के लिए जनरल कैटेगरी के छात्रों से 1700 रुपये आवेदन शुल्क लिया गया था। वहीं ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए फीस 1600 रुपये तय थी। एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों से 1000 रुपये लिए गए थे, जबकि एनआरआई छात्रों ने 9500 रुपये फीस जमा की थी। एजेंसी अब पूरी फीस उम्मीदवारों के खातों में वापस करेगी।

एग्जाम सिटी और एड्रेस बदलने का भी मौका

एनटीए ने उम्मीदवारों को प्रिजेंट एड्रेस और परीक्षा शहर में बदलाव का विकल्प भी दिया है। इसके लिए अलग विंडो पहले ही एक्टिव कर दी गई है, जो 21 मई रात 11:50 बजे तक खुली रहेगी। छात्र बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के अपनी जानकारी अपडेट कर सकते हैं।

री-एग्जाम 21 जून 2026 को आयोजित किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे आधिकारिक अपडेट्स पर नजर बनाए रखें और समय रहते सभी जरूरी बदलाव पूरा कर लें।

Leave a comment