NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन डेडलाइन: परीक्षा देने के लिए जानें जरूरी नियम

NEET UG 2026 रजिस्ट्रेशन डेडलाइन: परीक्षा देने के लिए जानें जरूरी नियम

NEET UG 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि नजदीक है। उम्मीदवारों को फॉर्म भरते समय आधार विवरण, फोटो और कैटेगरी सही दर्ज करना अनिवार्य है। परीक्षा 3 मई 2026 को 13 भाषाओं में आयोजित होगी। NTA 10-12 मार्च तक सीमित सुधार की सुविधा देगी, जबकि एडमिट कार्ड और रिजल्ट की जानकारी बाद में जारी होगी।

NEET UG 2026 Registration Alert: उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है कि NEET UG 2026 का रजिस्ट्रेशन 8 मार्च 2026 रात 11:50 बजे बंद होगा। भारत भर के मेडिकल प्रवेश परीक्षा के इच्छुक छात्र आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर समय रहते फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म में फोटो, आधार और कैटेगरी जैसी जानकारी सही दर्ज करना अनिवार्य है। परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक 13 भाषाओं में आयोजित होगी, और NTA 10-12 मार्च 2026 तक सीमित सुधार की सुविधा प्रदान करेगा।

जरूरी रजिस्ट्रेशन नियम और सुधार की सुविधा

फोटो और पहचान: फॉर्म भरते समय उम्मीदवार को लाइव फोटो खींचनी होगी, जो आधार कार्ड की फोटो से मेल खानी चाहिए। नाम, जन्मतिथि और जेंडर में गलती होने पर आवेदन रद्द हो सकता है।

परीक्षा शहर और कैटेगरी: इस बार उम्मीदवार केवल अपने स्थायी या वर्तमान पते के आधार पर परीक्षा केंद्र चुन सकते हैं। OBC-NCL छात्रों को सेंट्रल लिस्ट में नाम जांचना जरूरी है, अन्यथा आरक्षण लाभ नहीं मिलेगा।

एनटीए 10 से 12 मार्च 2026 के बीच सीमित सुधार की सुविधा देगा, जिसमें फोटो और सिग्नेचर जैसी जानकारियां बदली जा सकेंगी। मोबाइल नंबर, ईमेल और आधार जानकारी नहीं बदली जा सकती। APAAR ID इस साल अनिवार्य नहीं है।

परीक्षा की भाषा और तारीख

NEET UG 2026 परीक्षा 3 मई 2026 को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा 13 भाषाओं में होगी, जिनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। उम्मीदवार को आवेदन के समय अपनी पसंद की भाषा चुननी होगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड, परीक्षा केंद्र और रिजल्ट से संबंधित तारीखें बाद में एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित की जाएंगी।

Leave a comment