नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट: आज होगा भव्य उद्घाटन, एक्सप्रेसवे और आसपास के मार्गों पर यातायात डायवर्जन

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भव्य उद्घाटन आज किया जाएगा। उद्घाटन के दौरान एक्सप्रेसवे और आसपास के मार्गों पर यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। जानिए एयरपोर्ट के

उत्तर प्रदेश के जेवर में स्थित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण आज, 28 मार्च, 2026 को प्रस्तावित है। उद्घाटन समारोह के अवसर पर देशभर से अतिविशिष्ट और विशिष्ट अतिथि, साथ ही आमजन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

ग्रेटर नोएड: नोएडा इंटर नेशनल एयरपोर्ट का लोकार्पण आज यानी 28 मार्च, शनिवार को प्रस्तावित है। इस आयोजन में अतिविशिष्ट और विशिष्ट अतिथियों के साथ बड़ी संख्या में आमजन भी शामिल होंगे। सुरक्षित और सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे और कार्यक्रम स्थल के आस-पास के रास्तों पर सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के माल वाहक वाहनों का आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। फिलहाल आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और दमकल वाहनों की आवाजाही ही अनुमति होगी।

ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन

इस दिन सुबह 7 बजे से रात 11 बजे तक भारी, मध्यम और हल्के मालवाहक वाहनों के लिए नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और दमकल वाहनों को ही मार्ग पार करने की अनुमति होगी। बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के लिए विशेष डायवर्जन लागू किए गए हैं:

  • मेरठ और गाजियाबाद से आने वाले वाहन: ईस्टर्न पेरीफेरल होकर सिरसा टोल से उतरेंगे, फिर दाहिने मुड़कर नट मड़ैया गोलचक्कर, होण्डा सीएल चौक, पुस्ता तिराहा होते हुए गलगोटिया विश्वविद्यालय के सामने से डबल सर्विस रोड में प्रवेश करेंगे। वाहनों को पी-7 (मेरठ) और पी-6 (गाजियाबाद) पार्किंग में खड़ा कर कार्यक्रम स्थल तक शटल वाहन से पहुंचाया जाएगा।
  • मथुरा और अलीगढ़ से आने वाले वाहन: यमुना एक्सप्रेसवे होकर जेवर टोल से उतरेंगे, दाहिने मुड़कर किशोरपुर गेट से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करेंगे। पार्किंग स्थल पी-05 (मथुरा) और पी-09, पी-11 (अलीगढ़) निर्धारित किया गया है।
  • हापुड़ और बुलंदशहर: जेवर-खुर्जा मार्ग से आए वाहन ग्राम थोरा से दाहिने मुड़कर पारोही गेट से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करेंगे। पार्किंग पी-14 (हापुड़) और पी-13 (बुलंदशहर) में होगी।
  • गौतमबुद्ध नगर वासियों के लिए मार्ग: ग्रेटर नोएडा वेस्ट और सूरजपुर से आने वाले वाहन परीचौक, डबल सर्विस रोड और फलैदा कट के रास्ते पी-07 पार्किंग में पहुंचेंगे।
  • दनकौर, रोनीजा, रबूपुरा से आने वाले वाहन: दनकौर रबूपुरा सर्विस रोड होकर नगला कंचन तिराहा से प्रवेश कर पी-7 पार्किंग में वाहन खड़े करेंगे।
  • जेवर कस्बा से आने वाले वाहन: साबौता अंडरपास और किशोरपुर गेट के माध्यम से एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करेंगे और पी-12 पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे।
  • दोपहिया और हल्के वाहन: किशोरपुर गेट से प्रवेश कर पी-04 पार्किंग में वाहन खड़ा कर शटल वाहन से कार्यक्रम स्थल पहुंचे।

अतिविशिष्ट, मीडिया और अधिकारी वाहन व्यवस्था

  • अतिविशिष्ट व विशिष्ट अतिथि: यमुना एक्सप्रेसवे के इंटरचेंज (32 किमी माइलस्टोन) से प्रवेश करेंगे और अपने वाहन पी-1, पी-2, पी-3 में पार्क कर शटल वाहन से कार्यक्रम स्थल तक जाएंगे।
  • मीडिया कर्मी: किशोरपुर गेट से प्रवेश कर पी-8 पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।
  • अधिकारी व कर्मचारी: किशोरपुर गेट से प्रवेश कर पी-10 और पी-15 पार्किंग में वाहन खड़ा करेंगे। प्रशासनिक बसें दयानतपुर मार्ग से शटल सेवा प्रदान करेंगी।

बाहरी जिलों से आने वाले वाहन के लिए डायवर्जन

  • जेवर टप्पल मार्ग पर गोपालगढ़ की ओर से आने वाले कमर्शियल वाहन टप्पल की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • कस्बा खुर्जा से जेवर कस्बा की ओर आने वाले वाहन डायवर्ट होंगे।
  • सिकंदराबाद और काकोड़ से जेवर की ओर आने वाले वाहन चचुरा नहर पुल से खैलरी की ओर डायवर्ट होंगे।
  • आगरा की ओर से आने वाले वाहन जेवर टोल से पहले यू-टर्न लेकर आगरा की ओर भेजे जाएंगे।

इसके अलावा, नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग डायवर्जन और मार्ग निर्देश दिए गए हैं, ताकि उद्घाटन समारोह के दौरान यातायात सुचारू और सुरक्षित बना रहे।

प्रशासन ने बताया कि सभी मार्गों पर पुलिस और यातायात कर्मी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल पर आने वाले वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग और शटल सेवा की व्यवस्था की गई है। आमजन से अनुरोध है कि वे निर्धारित पार्किंग और शटल सेवा का पालन करें ताकि उद्घाटन समारोह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

Leave a comment