सुल्तानपुर - नर्सिंग छात्रा के साथ ब्लैकमेलिंग और धमकी का मामला

सुल्तानपुर, अयोध्या गोरखपुर न्यूज़, प्रयागराज न्यूज़, बहराइच न्यूज़, लखनऊ न्यूज़, वाराणसी न्यूज़, प्रतापगढ़ न्यूज़, आजमगढ़ न्यूज़, ऑनलाइन हिंदी में ताज़ा खबरे दिन भर
सुल्तानपुर - नर्सिंग छात्रा के साथ ब्लैकमेलिंग और धमकी का मामला

सुल्तानपुर (कूरेभार) - उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में एक नर्सिंग छात्रा के साथ ब्लैकमेलिंग और धमकी का गंभीर मामला प्रकाश में आया है। छात्रा ने आरोप लगाते हुए बताया कि एक युवक ने उसकी कुछ निजी फोटो और वीडियो अपने फोन में ट्रांसफर कर लिए और बाद में उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए शादी का दबाव और तीन लाख रुपये की मांग की।

पीड़िता का कहना है कि उसकी पहचान इसी साल मार्च में एक पुस्तकालय में हुई युवक से हुई थी, जो मूलतः बिहार के भागलपुर का निवासी है और वर्तमान में सूरत में रह रहा है।

मामला तब और गंभीर हुआ जब वह बस से घर लौट रही थी और आरोपी उसके पास बैठकर उसके मोबाइल से फोटो-वीडियो ले गया।छात्रा ने आगे बताया कि आरोपी ने सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर शादी के लिए दबाव बनाया, साथ ही तीन लाख रुपये की मांग भी की। जब छात्रा ने अपने पिता को पूरी बात बताई, तो आरोपी ने इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से उसकी फ़ोटो, वीडियो तथा कॉल रिकॉर्डिंग परिवार के सदस्यों को भेजना शुरू कर दिया।

घटना के बाद छात्रा पर अभियोगियों और उनके परिवार द्वारा जान से मारने और बदनाम करने की धमकियाँ भी दी गईं, जिसके कारण वह मानसिक तनाव में आ गई और अपनी पढ़ाई छोड़ने पर मजबूर हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कूरेभार थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गंभीरता से जांच करने का दावा किया है।

Leave a comment