शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज की नई फिल्म 'ओ रोमियो' आज, 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई यह रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर पहले दिन से ही दर्शकों का ध्यान खींच रही है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: ओ रोमियो आज, शुक्रवार 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी हैं। यह रोमांटिक-एक्शन थ्रिलर वैलेंटाइन डे के माहौल का पूरा फायदा उठाने के लिए तैयार है। फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया है और यह 3+ करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग के साथ थियेटर्स में उतरी। सुबह के शोज में करीब 8-10% सीटें भरी रहीं और दर्शकों की तालियों के बीच उत्साह देखने को मिला।
दोपहर और शाम के शोज में भीड़ बढ़ने की संभावना है, खासकर वैलेंटाइन डे के खुमार के चलते। पहले दिन कमाई भले ही 10 करोड़ रुपये से कम दिख रही हो, लेकिन शनिवार और रविवार को कपल ऑडियंस और वर्ड ऑफ माउथ के सहारे फिल्म अच्छी कमाई कर सकती है।
एडवांस बुकिंग में अच्छी प्रतिक्रिया
'ओ रोमियो' के लिए एडवांस बुकिंग काफी मजबूत रही। Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, कुल 12,344 शोज के लिए लगभग 1.18 लाख टिकट पहले ही बिक चुकी हैं, जिससे 3.05 करोड़ रुपये की ग्रॉस कमाई हुई। ब्लॉक सीटों को जोड़कर पहले दिन का कुल प्री-बुकिंग कलेक्शन 5.90 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है।
शहरी इलाकों में इस फिल्म की एडवांस बुकिंग और टिकटों की बिक्री ने दर्शाया कि शुरुआती उत्साह दर्शकों में मौजूद है। सुबह के शोज में 8-10% सीटें भरी हुई थीं, और तालियों के साथ दर्शकों ने फिल्म का स्वागत किया। दोपहर, शाम और रात के शोज में भीड़ बढ़ने की संभावना है, खासकर वैलेंटाइन डे वीकेंड के कारण।
स्टारकास्ट और निर्देशन ने बढ़ाई उत्सुकता
विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी 'ओ रोमियो' की चर्चा इसकी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर रिलीज से पहले ही शुरू हो गई थी। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी, नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी, फरीदा जलाल और विक्रांत मैसी जैसे कलाकार फिल्म में नजर आए हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने दोनों दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया पा चुके हैं। खासकर शाहिद और विशाल की पिछली जोड़ी ‘कमीने’ और ‘हैदर’ की सफलता के बाद इस फिल्म की रिलीज को लेकर उत्सुकता बढ़ी है।
फिल्म हुसैन जैदी की किताब 'माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' से प्रेरित है। यह मुंबई अंडरवर्ल्ड की सच्ची घटनाओं पर आधारित है। कहानी हुसैन उस्तरा और सपना दीदी की इमोशनल और खतरनाक सफर को दर्शाती है।
- हुसैन उस्तरा – कभी दाऊद इब्राहिम के खिलाफ पुलिस का मुखबिर।
- सपना दीदी – अंडरवर्ल्ड डॉन से पति की मौत का बदला लेने के लिए गैंगस्टर बन जाती हैं।
इस कहानी में रोमांस, थ्रिल और एक्शन का बेहतरीन मिश्रण दर्शकों को बांधे रखता है।

बजट और कम प्रतिद्वंदिता
'ओ रोमियो' का बजट लगभग 60-65 करोड़ रुपये है। यह फिल्म छोटे बजट में तैयार हुई है, जिससे यदि इसे औसत शुरुआत भी मिलती है, तो वैलेंटाइन वीकेंड का फायदा इसे बड़ा कलेक्शन दिला सकता है। फिल्म को लगभग 2,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। शुरुआती शोज कम होने के बावजूद, यदि फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों का समर्थन मिलता है, तो यह शोज की संख्या बढ़ाकर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को और मजबूत कर सकती है।
एडवांस बुकिंग, सुबह के शोज में भीड़ और वैलेंटाइन डे के माहौल को देखते हुए, फिल्म की ओपनिंग डे कमाई 6-8 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है। यह लगभग उसी रेंज में है, जैसा शाहिद कपूर की पिछली रिलीज़ 'देवा' ने की थी, जिसने ओपनिंग डे पर 5.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।विशेषज्ञों का मानना है कि फिल्म की असली ताकत वर्ड ऑफ माउथ में है। पहले वीकेंड के बाद दर्शकों की प्रतिक्रिया फिल्म की लंबी अवधि की सफलता तय करेगी।
वैलेंटाइन डे के मौके पर कपल्स और यंग ऑडियंस किसी भी रोमांटिक-एक्शन फिल्म की सफलता में अहम भूमिका निभाते हैं। 'सैयारा', 'तेरे इश्क में', और 'एक दीवाने की दीवानियत' जैसी फिल्मों से यह सिद्ध हो चुका है कि युवा दर्शक फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई को तय करने में निर्णायक होते हैं। यदि 'ओ रोमियो' दर्शकों के साथ इमोशनल कनेक्ट बनाने में कामयाब होती है, तो यह फिल्म अपनी लागत का दोगुना या तीन गुना कलेक्शन कर सकती है।










