ODI World Cup 2027: आज से शुरू होगा वनडे वर्ल्ड कप, जानें पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट

ODI World Cup 2027 का आगाज 2 अक्टूबर से होगा। 14 टीमों के बीच 57 मैच खेले जाएंगे। जानें पूरा शेड्यूल, फॉर्मेट, ग्रुप और भारत के मुकाबलों की पूरी जानकारी

आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होने वाला यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक चलेगा।

ODI World Cup 2027: क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में से एक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया की संयुक्त मेजबानी में होने वाला यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 तक खेला जाएगा। इस बार प्रतियोगिता में 14 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 57 मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए 12 मैदान निर्धारित किए गए हैं। भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है, जिससे दोनों टीमों के बीच मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रशंसकों की दिलचस्पी बढ़ सकती है।

इस विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका सबसे अधिक मैचों की मेजबानी करेगा। वहीं, जिम्बाब्वे और नामीबिया में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले खेले जाएंगे। तीन देशों में आयोजित होने वाला यह टूर्नामेंट क्रिकेट के लिहाज से खास होगा, क्योंकि इसमें अलग-अलग परिस्थितियों और मैदानों पर टीमों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा।

2027 वनडे वर्ल्ड कप के मुकाबले कहां खेले जाएंगे?

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए कुल 12 वेन्यू चुने गए हैं। दक्षिण अफ्रीका में आठ मैदानों पर मुकाबले आयोजित होंगे। इनमें जोहान्सबर्ग का वांडरर्स स्टेडियम, सेंचुरियन का मैदान, केपटाउन का न्यूलैंड्स, डरबन का किंग्समीड, गेबेरहा का सेंट जॉर्ज पार्क, ब्लोमफोन्टेन का मंगांग ओवल, पार्ल का बोलैंड पार्क और बफेलो पार्क शामिल हैं।

जिम्बाब्वे में हरारे स्पोर्ट्स क्लब, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब और विक्टोरिया फॉल्स स्थित फाले मोसी-ओआ-तुन्या इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम पर मैच खेले जाएंगे। नामीबिया की राजधानी विंडहोक में स्थित नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड भी इस विश्व कप के आयोजन स्थलों में शामिल है। तीनों देशों में मैच आयोजित होने से खिलाड़ियों को अलग-अलग मौसम और पिचों के अनुसार अपनी रणनीति तैयार करनी होगी। इससे टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा और रोमांच बढ़ने की संभावना है।

2027 वनडे वर्ल्ड कप का फॉर्मेट क्या होगा?

इस बार विश्व कप का प्रारूप पिछले संस्करणों से अलग रखा गया है। प्रतियोगिता तीन चरणों में आगे बढ़ेगी। शुरुआती चरण में सबसे कम रैंकिंग वाली तीन टीमों के बीच तीन मुकाबले होंगे। इसके बाद दूसरे चरण में 12 टीमें दो ग्रुप में बंटकर कुल 30 मैच खेलेंगी। दूसरे चरण में प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की अन्य टीमों के खिलाफ मुकाबला करेगी। दोनों ग्रुप से शीर्ष तीन टीमें अगले दौर में जगह बनाएंगी। इसके अलावा, दोनों ग्रुप में चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों में से बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को भी अगले चरण में प्रवेश मिलेगा।

इस तरह कुल सात टीमें सुपर-7 चरण में पहुंचेंगी। यहां टीमें आगे के मुकाबलों में अपनी जगह बनाने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। इस चरण के बाद अंक तालिका में शीर्ष चार स्थान हासिल करने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

कब खेले जाएंगे सेमीफाइनल और फाइनल?

विश्व कप के नॉकआउट मुकाबलों की शुरुआत नवंबर में होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, पहला सेमीफाइनल 17 नवंबर 2027 को और दूसरा सेमीफाइनल 18 नवंबर को खेला जाएगा। इन दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करने वाली टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट का फाइनल 21 नवंबर 2027 को आयोजित किया जाएगा। इस मुकाबले के साथ ही 2027 वनडे वर्ल्ड कप के विजेता का फैसला होगा।

ग्रुप ए- अफगानिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे और क्वालीफायर-ए 

ग्रुप बी- बांग्लादेश, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और क्वालीफायर-बी

2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल

सुपर सीरीज

2 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 3 (विंडहोक)
4 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 1 बनाम क्वालीफायर 2 (विंडहोक)
6 अक्टूबर 2027: क्वालीफायर 2 बनाम क्वालीफायर 3 (विंडहोक)

ग्रुप स्टेज

7 अक्टूबर 2027: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (केप टाउन)
8 अक्टूबर 2027: पाकिस्तान बनाम अफगानिस्तान (त्शवाने)
8 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश (विंडहोक)
9 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम क्वालीफायर ए (बुलावायो)
9 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड (केप टाउन)
10 अक्टूबर 2027: भारत बनाम पाकिस्तान (जोहान्सबर्ग)
10 अक्टूबर 2027: श्रीलंका बनाम क्वालीफायर बी (विंडहोक)
11 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम अफगानिस्तान (बुलावायो)
12 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर ए (पार्ल)
12 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश (कुगोम्पो सिटील)
13 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका (विंडहोक)
13 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर बी (पार्ल)
14 अक्टूबर 2027: भारत बनाम अफगानिस्तान (त्शवाने)
15 अक्टूबर 2027: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर ए (ब्लोमफोनटेन)
15 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम ऑस्ट्रेलिया (हरारे)
16 अक्टूबर 2027: श्रीलंका बनाम बांग्लादेश (डरबन)
16 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड (गेबेरहा)
17 अक्टूबर 2027: भारत बनाम क्वालीफायर ए (ब्लोमफोनटेन)
17 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर बी (हरारे)
18 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम अफगानिस्तान (कुगोम्पो सिटील)
19 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम पाकिस्तान (हरारे)
19 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश (डरबन)
20 अक्टूबर 2027: न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (जोहान्सबर्ग)
20 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर बी (हरारे)
21 अक्टूबर 2027: अफगानिस्तान बनाम क्वालीफायर ए (कुगोम्पो सिटील)
22 अक्टूबर 2027: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान (पार्ल)
22 अक्टूबर 2027: साउथ अफ्रीका बनाम श्रीलंका (जोहान्सबर्ग)
23 अक्टूबर 2027: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड (गेबेरहा)
23 अक्टूबर 2027: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर बी (त्शवाने)
24 अक्टूबर 2027: जिम्बाब्वे बनाम भारत (विक्टोरिया फॉल्स)

सुपर 7 स्टेज

25 अक्टूबर 2027: ए 2 बनाम बी 3 (जोहान्सबर्ग)
26 अक्टूबर 2027: बी 1 बनाम ए 3 (गेबेरहा)
27 अक्टूबर 2027: बी 2 बनाम एबी 4 (त्शवाने)
28 अक्टूबर 2027: ए 1 बनाम ए 2 (विक्टोरिया फॉल्स)
29 अक्टूबर 2027: बी 1 बनाम बी 3 (कुगोम्पो सिटील)
30 अक्टूबर 2027: ए 3 बनाम एबी 4 (विक्टोरिया फॉल्स)
31 अक्टूबर 2027: बी 2 बनाम ए 1 (जोहान्सबर्ग)
1 नवंबर 2027: ए 2 बनाम बी 1 (विक्टोरिया फॉल्स)
2 नवंबर 2027: बी 3 बनाम एबी 4 (केप टाउन)
3 नवंबर 2027: बी 2 बनाम ए 3 (डरबन)
4 नवंबर 2027: ए 1 बनाम बी 1 (पार्ल)
5 नवंबर 2027: ए 2 बनाम एबी 4 (डरबन)
6 नवंबर 2027: बी 2 बनाम बी 3 (ब्लोमफोनटेन)
7 नवंबर 2027: ए 1 बनाम ए 3 (केप टाउन)
8 नवंबर 2027: बी 1 बनाम एबी 4 (डरबन)
9 नवंबर 2027: बी 2 बनाम ए 2) (गेबेरहा)
10 नवंबर 2027: ए 3 बनाम बी 3 (ब्लोमफोनटेन)
11 नवंबर 2027: ए 1 बनाम एबी 4 (गेबेरहा)
12 नवंबर 2027: बी 2 बनाम बी 1 (केप टाउन)
13 नवंबर 2027: ए 2 बनाम ए 3 (ब्लोमफोनटेन)
14 नवंबर 2027: ए 1 बनाम बी 3 (डरबन)
17 नवंबर 2027: सेमीफाइनल 1 (केप टाउन)
18 नवंबर 2027: सेमीफाइनल 2 (त्शवाने)
21 नवंबर 2027: फाइनल (जोहान्सबर्ग)

Leave a comment