Ola Electric Share: Q3 में आधी हुई कमाई, शेयर सोमवार को 5% से ज्यादा गिरा

Ola Electric के Q3 नतीजों में रेवेन्यू 55% घटा। शेयर सोमवार को 5% से अधिक गिर गया। Emkay Global ने स्टॉक की रेटिंग 'Sell' कर टारगेट प्राइस घटाई।

Ola Electric के Q3 नतीजे निराशाजनक रहे। कंपनी का रेवेन्यू 55% घटकर 470 करोड़ रुपये पर आ गया। शेयर सोमवार को 5% से अधिक गिर गया। Emkay Global ने स्टॉक की रेटिंग 'Sell' कर टारगेट प्राइस घटाई।

Ola Electric Share: ओला इलेक्ट्रिक के शेयर सोमवार, 16 फरवरी को बाजार खुलते ही 5 प्रतिशत से अधिक लुढ़क गए। इस गिरावट का मुख्य कारण कंपनी के दिसंबर तिमाही के नतीजे रहे। कंपनी का रेवेन्यू इस तिमाही में 55 प्रतिशत घटकर 470 करोड़ रुपये रह गया, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 1,045 करोड़ रुपये था। नतीजों के बाद ब्रोकरेज फर्म एमके ग्लोबल ने ओला इलेक्ट्रिक के स्टॉक पर रिपोर्ट जारी की, जिसमें स्टॉक की रेटिंग डाउनग्रेड की गई और टारगेट प्राइस घटाई गई।

Emkay Global का टारगेट प्राइस: 20 रुपये

एमके ग्लोबल ने ओला इलेक्ट्रिक पर अपनी रेटिंग को ‘Sell’ कर दिया है। इसके साथ ही स्टॉक का टारगेट प्राइस पहले 50 रुपये से घटाकर 20 रुपये कर दिया गया है। इसका मतलब है कि मौजूदा 30 रुपये के लेवल से शेयर में अभी करीब 33 प्रतिशत की और गिरावट संभव है। ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का तीसरी तिमाही का प्रदर्शन कमजोर रहा है, लेकिन इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का लंबी अवधि का ट्रेंड अभी भी मजबूत बना हुआ है।

बिक्री में गिरावट

ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री लगातार घटती जा रही है। दिसंबर तिमाही में कुल यूनिट बिक्री करीब 32,000 रही, जिससे कंपनी का बाजार हिस्सा भी कम हुआ। ब्रोकरेज ने बताया कि हाल ही में जीएसटी में कटौती के बाद इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग में मांग बढ़ रही है, लेकिन ओला की स्थिति इसमें अलग रही। इससे निवेशकों में चिंता बढ़ी और शेयर बाजार में दबाव बना।

कंपनी का कर्ज 

ब्रोकरेज के अनुसार, ओला इलेक्ट्रिक अब कर्ज की स्थिति में है। वित्त वर्ष 2026 के पहले 9 महीनों में कंपनी पर नेट कर्ज करीब 670 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। जबकि वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी के पास लगभग 160 करोड़ रुपये का नेट कैश था। एमके ग्लोबल ने कहा कि कंपनी के लिए सकारात्मक पहलू यह हो सकता है कि अगर ओला अपने बैटरी बिजनेस में किसी रणनीतिक निवेशक को हिस्सेदारी बेचती है, तो उसे अच्छा-खासा कैश मिल सकता है।

शेयर का हालिया प्रदर्शन

ओला इलेक्ट्रिक के शेयर अपने 52 वीक हाई से 80 प्रतिशत नीचे आ चुके हैं। स्टॉक का 52 वीक हाई 71.24 रुपये और 52 वीक लो 28.73 रुपये है। पिछले एक महीने में शेयर 22 प्रतिशत गिर चुका है, तीन महीने में 31 प्रतिशत, छह महीने में 30 प्रतिशत और एक साल में कुल 52 प्रतिशत की गिरावट आई है। बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप इस समय 12,778.17 करोड़ रुपये है।

Leave a comment