OpenAI ने Teens के लिए ChatGPT लॉन्च किया, Study Mode और Parental Controls मिलेंगे

OpenAI ने Teens के लिए ChatGPT लॉन्च किया है। इसमें Study Mode, Quiet Hours, Parental Controls और खास Safety Safeguards जैसे फीचर्स मिलेंगे।

OpenAI ने 18 अगस्त से 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए ChatGPT for Teens का ग्लोबल रोलआउट शुरू किया है। इसमें Study Mode, Quiet Hours और Parental Controls जैसे फीचर्स शामिल हैं।

Tech: OpenAI ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए ChatGPT for Teens का ग्लोबल रोलआउट शुरू कर दिया है। यह एक्सपीरियंस पढ़ाई और सुरक्षित AI इस्तेमाल को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें Study Mode के साथ सेल्फ-हार्म, हिंसा, खतरनाक गतिविधियों और एडल्ट कंटेंट से जुड़े सख्त सेफ्टीगार्ड्स शामिल हैं।

OpenAI ने Teens के लिए ChatGPT लॉन्च किया

OpenAI ने 18 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए ChatGPT के नए Teen Experience का ग्लोबल रोलआउट शुरू किया है। यह फीचर Free और Paid पर्सनल प्लान वाले एलिजिबल टीन अकाउंट्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। कंपनी के मुताबिक, इसका उद्देश्य कम उम्र के यूजर्स को AI इस्तेमाल के दौरान ज्यादा सुरक्षित और learning-focused अनुभव देना है।

Study Mode से पढ़ाई में मिलेगी step-by-step मदद

ChatGPT for Teens में Study Mode को प्रमुख learning feature के तौर पर शामिल किया गया है। इसमें होमवर्क या किसी समस्या का सीधा जवाब देने के बजाय सवालों, hints और step-by-step guidance के जरिए यूजर को खुद समाधान तक पहुंचने में मदद की जाती है।

ChatGPT जरूरत पड़ने पर होमवर्क से जुड़े सवालों के दौरान Study Mode इस्तेमाल करने का सुझाव भी दे सकता है। इसके अलावा quizzes और दूसरे learning tools के जरिए यूजर्स अपनी तैयारी और समझ को परख सकते हैं।

Study Hours फीचर के जरिए तय समय के दौरान नई chats के लिए Study Mode को default किया जा सकता है। यह timing teens खुद सेट कर सकते हैं, जबकि linked parents या guardians को भी इसे manage करने का विकल्प मिलेगा। वहीं Quiet Hours के जरिए निर्धारित समय पर ChatGPT के इस्तेमाल को limit या block किया जा सकता है।

Teens के लिए बढ़ाए गए Safety Safeguards

Teen Experience में self-harm, violence, eating disorders, dangerous activities और adult या graphic content जैसे sensitive areas के लिए अतिरिक्त safeguards लागू किए गए हैं। लंबे समय तक बातचीत होने पर ChatGPT यूजर को break लेने की सलाह भी दे सकता है और यह याद दिला सकता है कि वह एक AI tool है।

इमेज upload करने से पहले भी sensitive information को लेकर warning दी जा सकती है। OpenAI का age-detection system यह पहचानने की कोशिश करेगा कि कोई account 18 साल से कम उम्र के यूजर का है या नहीं। 13 से 17 साल के यूजर्स Teen Experience के लिए अपनी age खुद भी दर्ज कर सकते हैं।

Parents को मिलेंगे Limited Controls

Parents और guardians अपने accounts को link करके Parental Controls के जरिए कुछ selected settings manage कर सकेंगे। हालांकि, वे अपने बच्चों की निजी chats को पढ़ या लगातार monitor नहीं कर पाएंगे।

कुछ गंभीर और high-risk situations में OpenAI linked parent को safety alert भेज सकता है। ऐसे मामलों में कंपनी के मुताबिक, बच्चे की मदद के लिए जरूरी जानकारी तक ही alert को सीमित रखा जाएगा।

ChatGPT for Teens का rollout आने वाले हफ्तों में और विस्तारित होगा, इसलिए सभी eligible accounts पर यह फीचर तुरंत दिखाई देना जरूरी नहीं है। अलग-अलग regions में उपलब्ध features में अंतर भी हो सकता है। ऑस्ट्रेलिया में यह 8 सितंबर तक पूरी तरह उपलब्ध होने की जानकारी दी गई है।

जब ChatGPT यह detect करेगा कि account holder 18 साल या उससे ज्यादा उम्र का हो गया है, तो account Teen Experience से बाहर हो जाएगा। इसके साथ अतिरिक्त protections और linked parental controls भी हट जाएंगे। गलत तरीके से Teen Experience में शामिल होने वाले यूजर्स age verification के जरिए इसे हटवा सकते हैं।

Leave a comment