ईशान खट्टर, जाह्नवी कपूर और विशाल जेठवा स्टारर फिल्म ‘होमबाउंड’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का नाम रोशन कर दिया है। कांस फिल्म फेस्टिवल में 9 मिनट के स्टैंडिंग ओवेशन के बाद अब यह फिल्म ऑस्कर 2026 की इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हो गई है।
Homebound In Oscar 2026: ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'होमबाउंड' ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि एक अच्छी फिल्म को बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों की जरूरत नहीं होती। कांस फिल्म फेस्टिवल में 9 मिनट का स्टैंडिंग ओवेशन पाने वाली इस फिल्म ने अब ऑस्कर तक अपना रास्ता बना लिया है।
नीरज घायवान के निर्देशन में बनी और विशाल जेठवा तथा ईशान खट्टर स्टारर 'होमबाउंड' को हाल ही में 98वें एकेडमी अवॉर्ड्स के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है, जिससे फिल्म के निर्माता करण जौहर काफी इमोशनल हो गए हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि फिल्म ऑस्कर में किस कैटेगरी में शामिल की गई है।
‘होमबाउंड’ की यात्रा
‘होमबाउंड’ ने यह साबित कर दिया कि एक बेहतरीन कहानी और उत्कृष्ट प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस की कमाई से परे सम्मान और पहचान दिला सकते हैं। फिल्म को नीरज घायवान ने डायरेक्ट किया है, जबकि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन ने इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म में विशाल जेठवा, ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर की शानदार एक्टिंग ने इसे आलोचकों और दर्शकों दोनों से सराहना दिलाई।
कांस फिल्म फेस्टिवल में मिली 9 मिनट की स्टैंडिंग ओवेशन के बाद ही यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गई थी। अब ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट होना भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।
ऑस्कर 2026 में शॉर्टलिस्ट हुई 15 फिल्में
एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज ने इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में कुल 15 फिल्मों को शॉर्टलिस्ट किया है, जिनमें भारत की ‘होमबाउंड’ भी शामिल है। अन्य देशों की शॉर्टलिस्ट फिल्में इस प्रकार हैं:
- अर्जेंटीना: Belen
- ब्राजील: The Secret Agent
- फ्रांस: It Was Just An Accident
- जर्मनी: Sound of Falling
- ईराक: The President Cake
- जापान: Kokuho
- जॉर्डन: All That’s Left of You
- नॉर्वे: Sentiment Value
- फिलिस्तीन: Palestine 36
- दक्षिण कोरिया: No Other Choice
- स्पेन: Sirat
- स्विट्ज़रलैंड: Late Shift
- ताइवान: Left-Handed Girl
- ट्यूनीशिया: The Voice of Hind Rajab
करण जौहर की प्रतिक्रिया

फिल्म के ऑस्कर में शॉर्टलिस्ट होने की घोषणा के बाद करण जौहर बेहद इमोशनल हो गए। धर्मा प्रोडक्शन के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए लिखा,
'98वें एकेडमी अवॉर्ड्स में हमारी फिल्म ‘होमबाउंड’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट हुई। यह भारतीय सिनेमा के लिए गर्व की बात है।'
अब फैंस को यह इंतजार है कि कौन-सी पांच फिल्में फाइनल नॉमिनेशन में जगह बनाएंगी। इस फाइनल लिस्ट की घोषणा 22 जनवरी 2026 को की जाएगी।ऑस्कर 2026 समारोह 15 मार्च 2026 को आयोजित होगा। इस बार भी कॉमेडियन कॉनन ओ’ब्रायन होस्टिंग की कमान संभालेंगे। फैंस को उम्मीद है कि ‘होमबाउंड’ की उत्कृष्ट कहानी और अदाकारी इसे फाइनल नॉमिनेशन तक ले जाएगी।










