Ozzy Osbourne का 76 साल की उम्र में निधन, 'Prince of Darkness' को संगीत जगत की अंतिम श्रद्धांजलि

लेजेंडरी रॉकस्टार Ozzy Osbourne का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 'Prince of Darkness' के नाम से मशहूर इस महान संगीतकार ने हेवी मेटल को नई पहचान दी। संगीत जगत

दुनिया भर में हैवी मेटल संगीत को एक नई पहचान देने वाले दिग्गज सिंगर और गीतकार ओज़ी ऑस्बॉर्न (Ozzy Osbourne) का 76 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 

Ozzy Osbourne Death: हेवी मेटल संगीत के पायनियर और दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित म्यूजिक बैंड्स में से एक ब्लैक सब्बाथ (Black Sabbath) के पूर्व फ्रंटमैन ओज़ी ऑस्बॉर्न (Ozzy Osbourne) का निधन हो गया है। 76 वर्षीय इस दिग्गज गायक ने मंगलवार सुबह अंतिम सांस ली। उनके परिवार ने इंस्टाग्राम पर एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके निधन की पुष्टि की, जिससे पूरी दुनिया के संगीत प्रेमियों में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिवार ने दी आधिकारिक जानकारी

जॉन माइकल ऑस्बॉर्न के नाम से जन्मे ओज़ी को फैंस प्यार से 'प्रिंस ऑफ डार्कनेस' कहते थे। उनके परिवार द्वारा जारी बयान में कहा गया: हमें भारी मन से यह बताना पड़ रहा है कि हमारे प्रिय ओज़ी ऑस्बॉर्न का आज सुबह निधन हो गया है। वह अपने परिवार के बीच थे, प्यार से घिरे हुए। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि इस कठिन समय में हमारी निजता का सम्मान करें।

Ozzy Osbourne का 76 साल की उम्र में निधन, 'Prince of Darkness' को संगीत जगत की अंतिम श्रद्धांजलि

हालांकि, परिवार की ओर से जारी बयान में उनकी बीमारी के बारे में कोई विशेष जानकारी नहीं दी गई, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ओज़ी पिछले कुछ वर्षों से पार्किंसंस डिजीज से पीड़ित थे।

पार्किंसंस से जूझ रहे थे 'मेटल के गॉडफादर'

ओज़ी ऑस्बॉर्न लंबे समय से कंपवात (Parkinson’s Disease) जैसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थे, जो व्यक्ति की मांसपेशियों और संतुलन पर असर डालती है। इसके चलते उनका सार्वजनिक जीवन धीरे-धीरे सीमित होता चला गया, लेकिन संगीत के प्रति उनका जुनून अंतिम समय तक बना रहा। 1968 में इंग्लैंड के बर्मिंघम शहर में ओज़ी ने अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर ब्लैक सब्बाथ की स्थापना की। 

उनके लोकप्रिय एल्बम्स में Paranoid, Master of Reality, और Sabbath Bloody Sabbath जैसे नाम शामिल हैं। हालांकि, 1979 में ओज़ी की शराब और ड्रग्स की लत उनके करियर के लिए चुनौती बन गई और उन्हें खुद उनके ही बैंड से बाहर निकाल दिया गया।

सोलो करियर की चमकदार वापसी

Ozzy Osbourne का 76 साल की उम्र में निधन, 'Prince of Darkness' को संगीत जगत की अंतिम श्रद्धांजलि

ब्लैक सब्बाथ से बाहर निकलने के बाद भी ओज़ी ने हार नहीं मानी। उन्होंने 1980 में अपना सोलो म्यूजिक करियर "Blizzard of Ozz" एल्बम से शुरू किया, जिसने उन्हें दोबारा स्टारडम की ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। उन्होंने अपने करियर में 13 स्टूडियो एल्बम्स बनाए, जिनमें से कई ने वैश्विक चार्ट्स पर ऊँचाइयों को छुआ। उनकी अनूठी आवाज़, डार्क इमेज और मंच पर दमदार उपस्थिति ने उन्हें एक क्लासिक रॉक आइकन बना दिया।

ओज़ी ऑस्बॉर्न ने 5 जुलाई को ब्लैक सब्बाथ के साथ अपना आखिरी लाइव शो बर्मिंघम के विला पार्क में किया था। इस शो को उन्होंने ब्लैक रंग के आइकॉनिक थ्रोन पर बैठकर परफॉर्म किया, जो उनके करियर की विरासत और स्टाइल को दर्शाता है। यह शो उनके लिए एक विदाई समारोह बन गया, जहां फैंस ने उन्हें जोरदार सम्मान दिया।

Leave a comment