PAK vs ENG 3rd Test Day 2: पाकिस्तान की टीम ने सऊद की शतकीय पारी के दम पर बनाए 344 रन, दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने 24 रन पर गंवाए 3 विकेट

पाकिस्तान की टीम ने सऊद की शतकीय पारी के दम पर बनाए 344 रन, दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने 24 रन पर गंवाए 3 विकेट, इंडिया हिंदी न्यूज़, क्रिकेट हिंदी न्यूज़

इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में पाकिस्तान ने सऊद शकील की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 344 रन बनाकर 77 रनों की बढ़त हासिल की। सऊद की 134 रन की महत्वपूर्ण  पारी से पाकिस्तान को एक मजबूत स्थिति मिली।

स्पोर्ट्स न्यूज़: इंग्लैंड के खिलाफ रावलपिंडी में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पाकिस्तान की टीम ने पहली पारी में 344 रन बनाकर 77 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 267 रन बनाए थे। पाकिस्तान की सफलता का मुख्य कारण मध्यक्रम के बल्लेबाज सऊद शकील की शानदार शतकीय पारी रही, जिन्होंने टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने मात्र 24 रन पर 3 महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए हैं।

सऊदी शकील का शानदार शतक

PAK vs ENG 3rd Test Day 2: पाकिस्तान की टीम ने सऊद की शतकीय पारी के दम पर बनाए 344 रन, दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने 24 रन पर गंवाए 3 विकेट

पाकिस्तान के बल्लेबाज सऊद शकील ने इंग्लैंड के खिलाफ पहली पारी में बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें उन्होंने 223 गेंदों पर 134 रन बनाए। यह उनके टेस्ट करियर में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर और उनका पहला टेस्ट शतक था, जबकि कुल मिलाकर यह चौथा शतक रहा। सऊद ने अपनी पारी में 5 चौके लगाए और इंग्लैंड की स्पिन अटैक का शानदार तरीके से सामना किया। उनकी इस शतकीय पारी ने पाकिस्तान को एक मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

पाकिस्तान की पहली पारी में अन्य महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बल्लेबाजों में नोमान अली ने 45 रन और साजिद खान ने नाबाद 48 रन बनाए। कप्तान शान मसूद ने 26 रन और कामरान गुलाम ने 3 रन का योगदान दिया। इंग्लैंड की गेंदबाजी में, स्पिनर्स ने पाकिस्तान के 8 विकेट लिए, जिसमें जैक लीच ने 1, शोएब बशीर ने 3 और रेहान अहमद ने 4 विकेट लिए। तेज गेंदबाज गस एटकिंगस को 2 विकेट मिले। इस तरह, पाकिस्तान ने 344 रन बनाकर इंग्लैंड पर 77 रनों की बढ़त बनाई।

इंग्लैंड टीम पर मंडराया हार का खतरा

PAK vs ENG 3rd Test Day 2: पाकिस्तान की टीम ने सऊद की शतकीय पारी के दम पर बनाए 344 रन, दूसरे दिन स्टंप तक इंग्लैंड ने 24 रन पर गंवाए 3 विकेट

पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में इंग्लैंड की शुरुआत बहुत निराशाजनक रही. टीम ने मात्र 15 के स्कोर पर अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए. ओपनर बल्लेबाज जैक क्राउली (2) और ओली पोप (1) रन बनाकर आउट हो गए. बेन डकेट भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और नोमान अली शिकार बन गए. दूसरे दिन की समाप्ति पर जो रूट 5 रन और हैरी ब्रूक 3 रन बनाकर नाबाद लौटे। इंग्लैंड की टीम अभी भी पारी की हार से 53 रन पीछे हैं।

 

Leave a comment