Paris Olympics 2024: ओलंपिक के अंतिम दिन पर गूगल ने खिलाड़ियों को दी बधाई, बनाया आज का आखिरी डूडल

Paris Olympics 2024: ओलंपिक के अंतिम दिन पर गूगल ने खिलाड़ियों को दी बधाई, बनाया आज का आखिरी डूडल, ओलंपिक के अंतिम दिन पर गूगल ने खिलाड़ियों को दी बधाई,आखिरी डूडल

पेरिस ओलंपिक (Paris Olympics 2024) की समाप्ति पर Google ने आज यानि 11 अगस्त को आखिरी डूडल जारी किया है। आज के डूडल को लेकर Google Company का कहना है कि यह डूडल देश के राष्ट्रीय स्टेडियम स्टेड डी फ्रांस (Stade de France) में समापन का जश्न मनाता है। जानकारी के लिए बता दें कि गूगल ने पेरिस ओलंपिक की शुरुआत पर 26 जुलाई को पहला डूडल बनाया था।

New Delhi: पेरिस ओलंपिक खत्म होने पर गूगल कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए आज आखिरी डूडल जारी कर दिया है। गूगल 26 जुलाई से ओलंपिक खेलों के लिए रोज एक नया डूडल (Doodle) जारी कर रहा था। आज पेरिस ओलंपिक की समाप्ति पर कंपनी ने पेरिस खेल निष्कर्ष को लेकर डूडल जारी किया है। पहला डूडल 26 जुलाई को पेरिस ओलंपिक 2024 की शुरुआत पर बनाया गया था, जो लगातार 10 अगस्त तक रोजाना खेलों की थीम पर बनाया जा रहा था और आज 11 अगस्त को पेरिस ओलंपिक की समाप्ति पर आखिरी डूडल तैयार किया गया है।

Paris Olympics 2024: ओलंपिक के अंतिम दिन पर गूगल ने खिलाड़ियों को दी बधाई, बनाया आज का आखिरी डूडल

डूडल के द्वारा गूगल ने दी खिलाड़ियों को बधाई

पेरिस ओलंपिक के लिए तैयार किए गए डूडल के बारे में कंपनी का कहना है कि 2024 पेरिस खेल (Paris Games) विदा- यह डूडल देश के राष्ट्रीय स्टेडियम, स्टेड डी (Stade de France) फ्रांस में समापन का जश्न है।

पिछले दिनों में, शीर्ष एथलीटों ने मार्सिले मरीना (Maesrille Marina) में नौकायन (Boating) किया, एफिल टॉवर (Eiffel Tower) के पास वॉलीबॉल (Volleyball) खेला, शैटॉ डे वर्सेल्स में घोड़ों की सवारी की, और भी बहुत कुछ किया। जश्न मनाने के लिए, खिलाड़ियों की एक परेड अपने-अपने देश के झंडे लेकर अंतिम समारोह में जाती है। पेरिस अगले शहर, लॉस एंजिल्स (Los Angeles) को झंडा सौंपेगा, जहाँ अगले खेल 2028 में होंगे।

Paris Olympics 2024: ओलंपिक के अंतिम दिन पर गूगल ने खिलाड़ियों को दी बधाई, बनाया आज का आखिरी डूडल

भारत गोल्ड मेडल जितने से रहा नाकामयाब

डूडल सीरीज को तैयार करने वालों को लेकर गूगल ने जानकारी दी है कि पेरिस खेलों की सभी कलाकृतियाँ डूडलर, हेलेन लेरौक्स, गेस्ट आर्टिस्ट और क्रिस ओ'हारा द्वारा बनाई गई थीं।

पेरिस ओलंपिक में इस बार भारत को कुल 6 मेडल ही हासिल हो सकें। इनमें 1 रजत और 5 कांस्य मेडल  थे। भारत को रजत पदक नीरज चोपड़ा ने दिलाया। इस बार भारत के 117 खिलाड़ी पेरिस ओलंपिक-2024 में हिस्सा लेने पहुंचे। टीम इंडिया से उम्मीद थी कि इस बार दहाई के अंक में मेडल जीतेगी लेकिन ऐसा नही हुआ। भारत ने इस बार एक भी गोल्ड मेडल नहीं जीता।

 

 

Leave a comment