Indian Premier League 2026 का 40वां मुकाबला आज Punjab Kings और Rajasthan Royals के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादविंदर सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा, जहां दोनों टीमें अहम अंक हासिल करने के इरादे से उतरेंगी।
स्पोर्ट्स न्यूज़: आज का IPL 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम, मुल्लांपुर में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। पंजाब किंग्स, जिसकी कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं, इस समय बेहतरीन फॉर्म में है। टीम ने 7 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में मजबूत स्थिति बना ली है और आज की जीत के साथ प्लेऑफ की ओर बड़ा कदम बढ़ाना चाहेगी।
दूसरी ओर, राजस्थान रॉयल्स, जिसकी कप्तानी रियान पराग कर रहे हैं, 8 मैचों में 5 जीत के साथ चौथे स्थान पर है। पिछला मैच हारने के बाद टीम आज वापसी करना चाहेगी।
मैच डिटेल्स: PBKS vs RR
- मैच: पंजाब किंग्स vs राजस्थान रॉयल्स, IPL 2026 मैच 40
- तारीख: 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार)
- समय: शाम 7:30 बजे (IST)
- वेन्यू: Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, न्यू चंडीगढ़
लाइव स्ट्रीमिंग और टेलीकास्ट कहां देखें?
फैंस इस मैच को टीवी और मोबाइल दोनों पर आसानी से देख सकते हैं।
- टीवी प्रसारण: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: JioHotstar
इसके अलावा कई प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्ग-टर्म सब्सक्रिप्शन या प्रमोशनल ऑफर्स के जरिए सीमित समय के लिए फ्री स्ट्रीमिंग विकल्प भी उपलब्ध हो सकते हैं, जो क्षेत्र और टेलीकॉम ऑफर्स पर निर्भर करता है।
टीमों का प्रदर्शन: कौन है आगे?
पंजाब किंग्स ने इस सीजन में अब तक 7 में से 6 मुकाबले जीते हैं और एक मैच बारिश के कारण रद्द हुआ। टीम 13 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर है। वहीं राजस्थान रॉयल्स ने 8 में से 5 मैच जीते हैं और 3 में हार झेली है। टीम फिलहाल अंक तालिका में चौथे स्थान पर बनी हुई है।
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं।
- राजस्थान रॉयल्स: 17 जीत
- पंजाब किंग्स: 13 जीत
हालांकि हाल के मुकाबलों में पंजाब किंग्स ने बेहतर प्रदर्शन किया है और पिछली भिड़ंत में जीत दर्ज की थी।
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग
मुल्लांपुर की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। यहां की सतह पर अच्छा उछाल और कैरी मिलता है, जिससे बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। इस मैदान पर कई बार 200+ स्कोर भी बन चुके हैं, इसलिए आज भी हाई-स्कोरिंग मैच की उम्मीद की जा रही है। गेंदबाजों को यहां सफलता के लिए सटीक लाइन-लेंथ और वैरिएशन पर निर्भर रहना होगा।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
PBKS- प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाख, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: नेहाल वढेरा
RR- यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई
इम्पैक्ट प्लेयर: वैभव सूर्यवंशी










