पेरियासामी कुमारन होंगे ब्रिटेन में भारत के नए उच्चायुक्त, विक्रम दोरईस्वामी को मिली चीन की जिम्मेदारी

भारत सरकार ने कूटनीतिक ताज़ा फैसले किए हैं। Periasamy Kumaran को ब्रिटेन में भारत का नया उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि Vikram Doraiswami को चीन की

भारत सरकार ने अपनी कूटनीतिक रणनीति में अहम बदलाव करते हुए दो वरिष्ठ राजनयिकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। 1992 बैच के अनुभवी भारतीय विदेश सेवा (IFS) अधिकारी पेरियासामी कुमारन को यूनाइटेड किंगडम में भारत का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। 

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का अगला सीजन शनिवार से शुरू हो रहा है। पहले मुकाबले में मौजूदा विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर का सामना तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। आरसीबी ने पिछले साल पहली आईपीएल ट्रॉफी जीती थी और इस बार भी वह फेवरेट मानी जा रही है। हालांकि, हैदराबाद की टीम भी कम नहीं है और फैंस इसके रोमांचक मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं।

हैदराबाद की ताकत उसकी आक्रामक बैटिंग लाइन-अप है, जिसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरि क्लासेन, नीतीश रेड्डी और लियाम लिविंगस्टन जैसे बल्लेबाज शामिल हैं। वहीं, आरसीबी के पास विराट कोहली, रजत पाटीदार और जितेश शर्मा जैसे खिलाड़ी हैं।

पेरियासामी कुमारन का व्यापक कूटनीतिक अनुभव

पेरियासामी कुमारन वर्तमान में विदेश मंत्रालय में सचिव (ईस्ट) के पद पर कार्यरत हैं और जल्द ही लंदन में अपना नया कार्यभार संभालेंगे। उनका करियर विविध कूटनीतिक अनुभवों से भरा हुआ है। कुमारन ने अपने करियर की शुरुआत काहिरा (1994-1997) में तीसरे सचिव के रूप में की। इसके बाद उन्होंने त्रिपोली और ब्रुसेल्स में भी कार्य किया। विदेश मंत्रालय में उप सचिव (यूरोप पश्चिम) के रूप में 2003 से 2005 तक काम किया और 2005-2007 में बेंगलुरु में क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रहे।

उन्होंने इस्लामाबाद (2007-2009) और वाशिंगटन (2009-2011) में काउंसलर के रूप में कार्य किया। इसके बाद 2011-2014 तक कोलंबो में उप उच्चायुक्त के पद पर रहे। 2014 से 2016 तक विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (वाणिज्य दूतावास, पासपोर्ट और वीजा विभाग) के रूप में कार्य किया। कुमारन ने कतर में भारत के राजदूत (2016-2020) और सिंगापुर में उच्चायुक्त (2020-2023) के रूप में अहम जिम्मेदारी निभाई। 

जुलाई 2023 में अतिरिक्त सचिव (आर्थिक संबंध एवं विकास साझेदारी प्रशासन) और बाद में विशेष सचिव के रूप में कार्यरत रहे। 1 अप्रैल, 2025 से उन्होंने सचिव (ईस्ट) के पद का कार्यभार संभाला।

विक्रम दोरईस्वामी को चीन की जिम्मेदारी

विक्रम दोरईस्वामी, जो वर्तमान में ब्रिटेन में भारत के उच्चायुक्त हैं, अब बीजिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 1992 बैच के इस अधिकारी ने राजनयिक सेवा में आने से पहले एक वर्ष तक पत्रकारिता का अनुभव भी प्राप्त किया। चीन के साथ मौजूदा सीमा विवाद और द्विपक्षीय तनाव की पृष्ठभूमि में उनकी नियुक्ति को बेहद अहम माना जा रहा है। उनका अनुभव और चीन की राजनीतिक समझ भारत-चीन संबंधों में संतुलन बनाने में मदद कर सकती है।

भारत द्वारा दोरईस्वामी को राजदूत नियुक्त करने के फैसले का बीजिंग ने सकारात्मक स्वागत किया। भारत में चीनी दूतावास की प्रवक्ता यू जिंग ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म 'X' पर लिखा, "चीन भारत के नवनियुक्त राजदूत विक्रम के. दोरईस्वामी (चीनी नाम: वेई जियामेंग) का स्वागत करता है। हम उन्हें कार्यभार संभालने के लिए हर संभव सुविधा प्रदान करने के लिए तैयार हैं।

Leave a comment