Bhagwant Mann ने पंजाब में BJP के चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए घोषणा की कि राज्य में भाजपा सरकार के आने के बाद पहला बिल धर्म परिवर्तन के खिलाफ लाया जाएगा।
चंडीगढ़: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब के मोगा में भाजपा के चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए बड़ा एलान किया। शाह ने घोषणा की कि यदि भाजपा पंजाब में सरकार बनाती है, तो उसका पहला विधेयक धर्म परिवर्तन के खिलाफ होगा। इसके साथ ही उन्होंने राज्य को दो साल में नशा मुक्त करने का भी वादा किया और आम आदमी पार्टी (AAP) की वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
केसरी पगड़ी पहनकर मोगा में स्टेज पर अमित शाह
मोगा के किल्ली चहला में शाह ने केसरी पगड़ी पहनकर जनता को संबोधित किया। उन्होंने कहा, "भाजपा की सरकार आते ही पंजाब में पहले बिल के रूप में धर्म परिवर्तन पर रोक लगाने वाला कानून लाएगी।" उन्होंने जोर देकर कहा कि यह राज्य के सामाजिक और धार्मिक स्थिरता के लिए जरूरी कदम होगा। अमित शाह ने कहा, भाजपा की सरकार बनने के बाद हम 2 साल में पंजाब को नशा मुक्त बनाएंगे।
उन्होंने बताया कि यह भाजपा के विकास और सामाजिक कल्याण के एजेंडे का हिस्सा है। शाह ने यह भी कहा कि राज्य में नशे की समस्या बड़ी चुनौती है और इसे जड़ से मिटाने के लिए सख्त कानून और नीतियां लागू की जाएंगी।
![]()
भाजपा के पिछले प्रयासों का हवाला
अमित शाह ने अपने संबोधन में भाजपा की केन्द्र सरकार द्वारा किए गए बड़े कदमों का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "हमने कश्मीर से धारा 370 हटाई, देश से नक्सलवाद को लगभग खत्म कर दिया और मातृ 7 जिलों में बचे नक्सल प्रभावित इलाकों को भी जल्द पूरी तरह साफ कर देंगे। शाह ने यह भी कहा कि भाजपा ने अपने कार्यकाल में जनता को आश्वस्त किया था और वादों को पूरा किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि अब यह जिम्मेदारी पंजाब में भी पूरी की जाएगी।
केंद्रीय गृहमंत्री ने आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी हुई बताया। शाह ने कहा, "आज पंजाब में सरकार नाम की कोई चीज नहीं बची है। मुख्यमंत्री भगवंत मान अरविंद केजरीवाल के पायलट बन गए हैं। दिल्ली से उनके चार अधिकारी पंजाब के पैसे को लूटकर ले जा रहे हैं। शाह ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार पंजाब में पारदर्शिता और जवाबदेही लाएगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कानून लागू किया जाएगा।











