पूजा बेदी का बड़ा खुलासा: “मुझे एक्टिंग नहीं आती थी, मैं सिर्फ सेक्सी दिखने में अच्छी थी”

अभिनेत्री Pooja Bedi ने अपने करियर को लेकर बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें शुरुआत में एक्टिंग नहीं आती थी और वह खुद को सिर्फ ग्लैमरस दिखने में बेहतर मानती थी

Pooja Bedi उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से हैं, जिन्होंने अपने करियर के पीक पर होते हुए बॉलीवुड को अलविदा कह दिया। उन्होंने बेहद कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और धीरे-धीरे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूजा बेदी एक बार फिर अपने पुराने इंटरव्यू को लेकर सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्होंने अपने करियर और निजी जीवन को लेकर कई ईमानदार बातें साझा कीं। पूजा बेदी ने बताया कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में पहचान तो बनाई, लेकिन उन्हें कभी खुद पर एक “परफॉर्मर” के तौर पर पूरा भरोसा नहीं था।

उन्होंने स्वीकार किया कि करियर के चरम पर होते हुए भी उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला इसलिए किया क्योंकि उन्हें लगता था कि वह एक अच्छी अभिनेत्री नहीं हैं।

“मैं अच्छी एक्ट्रेस नहीं थी” – पूजा बेदी का ईमानदार बयान

एक इंटरव्यू में पूजा बेदी ने खुलकर कहा:

“मेरी मां ने हमेशा सिखाया कि जो भी करो, 100 प्रतिशत दो या फिर मत करो। मैं फिल्मों में थी, लेकिन सच कहूं तो मैं बहुत अच्छी अभिनेत्री नहीं थी। मैं सेक्सी दिखने में अच्छी थी।”

उन्होंने आगे कहा कि उन्हें अक्सर “सेक्स सिंबल” के तौर पर पहचाना गया, लेकिन एक्टिंग के मामले में वह खुद को उस स्तर पर नहीं देखती थीं।

पूजा बेदी का बड़ा खुलासा: “मुझे एक्टिंग नहीं आती थी, मैं सिर्फ सेक्सी दिखने में अच्छी थी”

मॉडलिंग से बॉलीवुड तक का सफर

पूजा बेदी ने बहुत कम उम्र में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और बाद में 1991 में फिल्म ‘विषकन्या’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। शुरुआती दौर में ही उनकी बोल्ड इमेज ने उन्हें चर्चा में ला दिया और उन्हें “सेक्स सिंबल” का टैग मिला। हालांकि, सिर्फ कुछ ही सालों के भीतर उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अपनी निजी जिंदगी पर ध्यान देना शुरू किया।

पूजा बेदी ने अपनी शादी और परिवार के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि उन्होंने 1994 में फरहान फर्नीचरवाला से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे हुए, बेटी अलाया एफ (जो अब बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं) बेटा उमर पूजा ने कहा कि शादी के अनुभव ने उन्हें जीवन में कई अहम सबक दिए और उनके रिश्ते समय के साथ बदलते रहे, लेकिन उन्होंने इसे अपने जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा माना।

एक्ट्रेस ने कहा कि उनके लिए सबसे बड़ा सुख उनके बच्चे हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि उनके बिना जिंदगी की कल्पना करना मुश्किल है। उन्होंने यह भी बताया कि शादी टूटने के बाद भी उनके पूर्व पति उनके अच्छे दोस्त बने रहे, जो उनके लिए एक सकारात्मक अनुभव रहा। लगभग एक दशक तक चले वैवाहिक जीवन के बाद पूजा बेदी और फरहान फर्नीचरवाला का 2003 में तलाक हो गया। उस समय उनकी बेटी अलाया काफी छोटी थीं।

Leave a comment