पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का नया गाना रिलीज, राशि खन्ना संग दिखा धमाकेदार डांस

पवन कल्याण की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' का नया गाना रिलीज हो गया। गाने में राशि खन्ना संग पवन कल्याण का शानदार डांस देखने को मिल रहा है। पढ़ें गाने

तेलुगु सुपरस्टार Pawan Kalyan की आने वाली फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म से पहले ही इसका नया गाना 'कॉलर ए एठारा' रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इस साल उगादी के मौके पर दर्शकों के सामने आएगी। ट्रेलर रिलीज से पहले, फिल्ममेकर्स ने पवन कल्याण पर आधारित एक धमाकेदार डांस ट्रैक 'कॉलर ए एठारा' जारी किया है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में इस गाने का लिरिकल वीडियो रिलीज किया है, जिसमें कुछ झलकियां दिखाई गई हैं। वीडियो में पवन कल्याण अपने जोशीले अंदाज में नजर आ रहे हैं, जबकि उनके साथ राशि खन्ना भी जबरदस्त स्टेप्स दिखा रही हैं।

गाने में पवन कल्याण और राशि खन्ना का धमाल

'कॉलर ए एठारा' गाने में पवन कल्याण अपने जोशीले अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री Rashi Khanna भी हैं, जिन्होंने अपने स्टाइलिश और ऊर्जावान डांस मूव्स से फैंस को मंत्रमुग्ध कर दिया। गाने के लिरिक्स कसरला श्याम ने लिखे हैं और इसे गाया है राम मिरियाला ने। गाने की धुन और एनर्जी दर्शकों को एक अलग अनुभव दे रही है, जिसे सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है।

फिल्म के मेकर्स ने लिरिकल वीडियो के माध्यम से गाने की झलकियां पेश की हैं, जिसमें पवन कल्याण और राशि खन्ना की कैमिस्ट्री और डांस स्टेप्स साफ नजर आ रहे हैं। इस गाने की रिलीज से पहले ही फिल्म के लिए उत्साह बढ़ गया है और दर्शक सिनेमाघरों में देखने का इंतजार कर रहे हैं।

'उस्ताद भगत सिंह' की कहानी

खबरों के अनुसार, 'उस्ताद भगत सिंह' एक आदिवासी युवक की कहानी है, जो अपने गुरु से प्रेरणा लेकर भगत सिंह नाम पाता है। अपने नैतिक मूल्यों और साहस के बल पर वह अन्याय और बुराई के खिलाफ मजबूती से खड़ा होता है। फिल्म में दिखाया गया है कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद कैसे वह बुराई की ताकतों का मुकाबला करता है और अपने समाज के लिए लड़ता है।

पहले यह फिल्म 26 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन यश की फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की प्रीमियर डेट पोस्टपोन होने के बाद इसे 19 मार्च कर दिया गया। इस दिन आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा।

कास्ट और तकनीकी टीम

फिल्म में पवन कल्याण के अलावा कई बड़े कलाकार शामिल हैं, जिनमें Rashi Khanna, आशुतोष राणा, नवाब शाह, आर. पार्थिबन, राजीव कनकला, बीएस अविनाश, पोसानी कृष्णा मुरली और गौतमी शामिल हैं। फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर की योजना पहले थमन एस द्वारा तैयार करने की थी, लेकिन बाद में यह काम देवी श्री प्रसाद के निर्देशन में हुआ।

निर्देशक Harish Shankar ने हाल ही में साफ किया कि यह फिल्म थलपति विजय की 'थेरी' का रीमेक नहीं है। फिल्म को हाल ही में यूए सर्टिफिकेट मिला है और इसका ट्रेलर 14 मार्च, 2026 को रिलीज होने वाला है।

Leave a comment