राम चरण का बॉलीवुड में नहीं चला जादू, अब ग्लोबल स्टार बन कमा रहे 100 करोड़

साउथ सुपरस्टार राम चरण का बॉलीवुड करियर भले ही खास न रहा हो, लेकिन ग्लोबल स्टारडम ने उन्हें नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है। अब वे 100 करोड़ की बड़ी कमाई कर रहे

साउथ के इस सुपरस्टार के बेटे ने खुद को बड़ा स्टार बना लिया, लेकिन बॉलीवुड में उनका करियर नहीं चला और डेब्यू फिल्म फ्लॉप रही। फिर उन्होंने पैन इंडिया स्टार बनकर धूम मचा दी। क्या आप जानते हैं ये कौन हैं?

एंटरटेनमेंट डेस्क: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे राम चरण का नाम आज ग्लोबल लेवल पर फेमस हो चुका है। लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने जो सपना देखा था, वो पूरा नहीं हो सका। उनकी पहली हिंदी फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हुई थी, जिसके बाद उन्होंने अपने करियर का फोकस बदल दिया। अब वो न सिर्फ तेलुगु सिनेमा बल्कि पूरे भारत और ग्लोबल लेवल पर सुपरस्टार बन चुके हैं। आइए जानते हैं उनकी इस दिलचस्प जर्नी के बारे में।

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी के बेटे हैं राम चरण

राम चरण का बॉलीवुड में नहीं चला जादू, अब ग्लोबल स्टार बन कमा रहे 100 करोड़

राम चरण साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी के बेटे हैं। उनका फिल्मी सफर 2007 में तेलुगु फिल्म ‘चिरुथा’ से शुरू हुआ था। ये फिल्म सुपरहिट रही और इसके बाद 2009 में आई एस. एस. राजामौली की ‘मगधीरा’ ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया। इस फिल्म ने उस वक्त तेलुगु सिनेमा के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसके बाद उन्होंने ‘राचा’ (2012), ‘येवडु’ (2014), ‘ध्रुव’ (2016) जैसी हिट फिल्में दीं।

‘आरआरआर’ ने बनाया ग्लोबल सुपरस्टार

राम चरण की अब तक की सबसे बड़ी हिट ‘आरआरआर’ (2022) रही, जिसने उन्हें एक ग्लोबल स्टार बना दिया। एस. एस. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म दुनिया भर में हिट रही और इसका गाना 'नाटू नाटू' ऑस्कर तक जीत गया। ‘आरआरआर’ की जबरदस्त सफलता के बाद राम चरण की फैन फॉलोइंग इंटरनेशनल लेवल तक पहुंच गई।

अब चार्ज कर रहे 100 करोड़ रुपये फीस

राम चरण का बॉलीवुड में नहीं चला जादू, अब ग्लोबल स्टार बन कमा रहे 100 करोड़

‘आरआरआर’ से पहले राम चरण एक फिल्म के लिए 15 करोड़ रुपये लेते थे। लेकिन इस ब्लॉकबस्टर फिल्म के बाद उन्होंने अपनी फीस में जबरदस्त इजाफा किया। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हर फिल्म के लिए करीब 100 करोड़ रुपये चार्ज कर रहे हैं। ‘आरआरआर’ के लिए भी उन्होंने 45 करोड़ रुपये की फीस ली थी।

बॉलीवुड में फ्लॉप रहे राम चरण

राम चरण आज भले ही पैन-इंडिया स्टार हों, लेकिन बॉलीवुड में उनका सफर अच्छा नहीं रहा। 2013 में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म ‘जंजीर’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। यह 1973 की अमिताभ बच्चन स्टारर ‘जंजीर’ का रीमेक थी। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई। 50 करोड़ की लागत से बनी यह फिल्म सिर्फ 22.5 करोड़ का ही बिजनेस कर पाई। इसके बाद राम चरण ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया और साउथ सिनेमा में ही अपना ध्यान केंद्रित किया।

राम चरण की फैमिली और पर्सनल लाइफ

राम चरण का बॉलीवुड में नहीं चला जादू, अब ग्लोबल स्टार बन कमा रहे 100 करोड़

राम चरण की शादी उपासना कामिनेनी से हुई है, जो अपोलो हॉस्पिटल्स के फाउंडर प्रताप सी रेड्डी की पोती हैं। 2023 में इस कपल ने अपनी बेटी क्लिन कारा कोनिडेला का स्वागत किया। राम चरण भले ही बॉलीवुड में सफल नहीं हो पाए, लेकिन उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई है। अब वह ग्लोबल स्टार हैं और आने वाले समय में उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहेगा।

Leave a comment