RCB की बिक्री की अटकलें तेज: ये 5 दिग्गज कंपनियां बन सकती हैं नई मालिक, दो WPL में पहले से मौजूद

IPL टीम RCB की बिक्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक 5 बड़ी कंपनियां RCB को खरीदने की दौड़ में हैं, जिनमें से दो पहले से ही WPL
RCB की बिक्री की अटकलें तेज: ये 5 दिग्गज कंपनियां बन सकती हैं नई मालिक, दो WPL में पहले से मौजूद

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने हाल ही में आईपीएल 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद अब एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, आरसीबी फ्रेंचाइजी बिक सकती है। 

स्पोर्ट्स न्यूज़: आईपीएल 2025 का ताज जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की फ्रेंचाइज़ी को लेकर बड़ी खबरें सामने आ रही हैं। यूनाइटेड स्पिरिट्स, जो वर्तमान में टीम की मालिक है, कथित तौर पर RCB को बेचने की योजना बना रही है। हालाँकि, अब तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन टीम की बढ़ती ब्रांड वैल्यू और हालिया चैंपियन बनने के बाद संभावित खरीदारों की चर्चा ज़ोर पकड़ रही है।

अगर RCB बाजार में आती है, तो कई दिग्गज कॉरपोरेट समूह इस आकर्षक डील को हासिल करने की कोशिश कर सकते हैं। आइए जानते हैं वो 5 प्रमुख कंपनियां जो RCB को खरीदने की दौड़ में सबसे आगे रह सकती हैं।

1. अडानी ग्रुप – सबसे प्रबल दावेदार

RCB की बिक्री की अटकलें तेज: ये 5 दिग्गज कंपनियां बन सकती हैं नई मालिक, दो WPL में पहले से मौजूद

अडानी ग्रुप पहले से ही महिला प्रीमियर लीग (WPL) में गुजरात जाइंट्स के मालिक हैं। इसके अलावा यूएई की ILT20 लीग में उनकी टीम गल्फ जाइंट्स भी हिस्सा लेती है। क्रिकेट से लेकर कबड्डी, खो-खो और बॉक्सिंग तक इस ग्रुप ने खेल जगत में बड़ी मौजूदगी दर्ज की है। अडानी की वित्तीय ताकत और ग्लोबल नेटवर्क को देखते हुए, अगर RCB बिक्री के लिए आती है, तो ये ग्रुप अपनी रणनीतिक पकड़ मजबूत करने के लिए फ्रेंचाइज़ी को जरूर खरीदने की कोशिश करेगा।

2. कोटक ग्रुप – पिछली हार से सीख, अब नई कोशिश

RCB की बिक्री की अटकलें तेज: ये 5 दिग्गज कंपनियां बन सकती हैं नई मालिक, दो WPL में पहले से मौजूद

2022 में जब आईपीएल ने दो नई फ्रेंचाइज़ियों (लखनऊ और अहमदाबाद) को जोड़ा था, तब कोटक ग्रुप ने भी बिडिंग में हिस्सा लिया था, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। कोटक महिंद्रा बैंक भारत के सबसे बड़े निजी बैंकों में से एक है और अगर RCB जैसी सफल और ब्रांडेड टीम बिक्री पर आती है, तो कोटक इस अवसर को गंवाना नहीं चाहेगा।

3. महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड – आनंद महिंद्रा की क्रिकेट में खास दिलचस्पी

RCB की बिक्री की अटकलें तेज: ये 5 दिग्गज कंपनियां बन सकती हैं नई मालिक, दो WPL में पहले से मौजूद

आनंद महिंद्रा, इस समूह के चेयरमैन, अक्सर क्रिकेट को लेकर ट्वीट करते हैं और खिलाड़ियों को प्रेरित करते रहते हैं। कई बार वो उभरते खिलाड़ियों को SUV गिफ्ट भी कर चुके हैं। हालांकि, उनकी कंपनी की अभी तक कोई स्पोर्ट्स टीम नहीं है, लेकिन RCB की ब्रांड पावर और लोकप्रियता को देखते हुए यह उनका पहला बड़ा कदम हो सकता है खेल बिजनेस की दिशा में।

4. कैपरी ग्लोबल – WPL और ILT20 में पहले से मौजूद

RCB की बिक्री की अटकलें तेज: ये 5 दिग्गज कंपनियां बन सकती हैं नई मालिक, दो WPL में पहले से मौजूद

कैपरी ग्लोबल, एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंस कंपनी है, जिसके पास WPL में UP वॉरियर्स टीम का मालिकाना हक है। ILT20 में उनकी टीम शारजाह वॉरियर्स खेलती है। इस ग्रुप ने आईपीएल की गुजरात और लखनऊ फ्रेंचाइज़ी को खरीदने की पिछली बार कोशिश की थी। ऐसे में अगर RCB की बिक्री होती है, तो यह कंपनी एक बार फिर बड़े निवेश के साथ मैदान में उतर सकती है।

5. लांसर कैपिटल – ग्लेजर फैमिली की निगाहें आईपीएल पर

अवराम ग्लेजर, जो कि इंग्लैंड के प्रतिष्ठित फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड के सह-मालिक हैं, और NFL की टीम टाम्पा बे बुकेनेर्स के भी मालिक हैं, उनकी फर्म Lancer Capital ने पहले भी आईपीएल टीम खरीदने में रुचि दिखाई थी। ILT20 में उनकी टीम डेजर्ट वाइपर्स खेलती है और भारत जैसे विशाल बाजार में प्रवेश के लिए RCB जैसा बड़ा नाम उनके लिए सोने पर सुहागा हो सकता है।

RCB की बिक्री की अटकलें तेज: ये 5 दिग्गज कंपनियां बन सकती हैं नई मालिक, दो WPL में पहले से मौजूद

RCB ब्रांड वैल्यू क्यों है खास?

  • विराट कोहली, एबी डिविलियर्स जैसे खिलाड़ियों से जुड़ी ब्रांड इमेज।
  • देशभर में जबरदस्त फैनबेस और सोशल मीडिया पर विशाल फॉलोइंग।
  • 2025 की चैंपियन टीम का तमगा, जो ब्रांड की वैल्यू को नई ऊंचाई देता है।
  • महिला टीम (RCB Women) ने भी WPL में अच्छा प्रदर्शन कर ब्रांड को मजबूत किया है।

RCB की संभावित बिक्री ना सिर्फ निवेशकों के लिए बड़ा अवसर है, बल्कि इससे आईपीएल की व्यावसायिक और स्पोर्ट्स रणनीति में भी बदलाव आ सकता है। नई कंपनी के आने से RCB का ब्रांडिंग, मार्केटिंग और टीम मैनेजमेंट स्टाइल पूरी तरह बदल सकता है।

Leave a comment