RITES में निकली वैकेंसी, इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका

RITES भर्ती 2025: RITES ने इंजीनियर, साइट एसेसर समेत 14 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 30 अप्रैल से शुरू, अंतिम तिथि 20 मई। वेतन ₹13,802 से ₹14,643 तक मिलेगा।
RITES में निकली वैकेंसी, इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका

RITES इंडिया ने फील्ड इंजीनियर और अन्य 14 पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 30 अप्रैल से शुरू हो चुके हैं, अंतिम तारीख 20 मई 2025 है।

RITES Job: अगर आप सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो RITES (Rail India Technical and Economic Service) की नई भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस बार RITES ने कुल 14 पदों पर भर्ती निकाली है। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 20 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

कौन-कौन से पद हैं खाली?

इस भर्ती अभियान के तहत फील्ड इंजीनियर के 6, साइट एसेसर के 6 और इंजीनियर (अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग) के 2 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। यह सभी पद टेक्निकल कैटेगरी में आते हैं और इन पर चयनित उम्मीदवारों को प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका मिलेगा।

आवेदन की तारीख और प्रोसेस

RITES में निकली वैकेंसी, इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार rites.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 20 मई 2025 निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में स्वीकार किए जाएंगे।

योग्यता और आयु सीमा

हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है लेकिन सामान्य रूप से B.E./B.Tech या संबंधित तकनीकी डिग्री की आवश्यकता है। साथ ही संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष रखी गई है, हालांकि आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को ₹300 आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि SC/ST/PwD उम्मीदवारों के लिए आवेदन निःशुल्क रहेगा।

चयन प्रक्रिया

RITES में निकली वैकेंसी, इंजीनियरिंग उम्मीदवारों के लिए शानदार मौका

फील्ड इंजीनियर और साइट एसेसर पदों के लिए लिखित परीक्षा होगी। वहीं, इंजीनियर (अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग) पद के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के माध्यम से चयनित किया जाएगा। चयन प्रक्रिया में उम्मीदवारों के तकनीकी ज्ञान और अनुभव को प्राथमिकता दी जाएगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को ₹13,802 से ₹14,643 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इसके अलावा RITES के नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।

कैसे करें आवेदन?

  1. सबसे पहले RITES की आधिकारिक वेबसाइट rites.com पर जाएं।
  2. Careers सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती नोटिफिकेशन खोलें।
  3. खुद को रजिस्टर करें और आवेदन फॉर्म भरें।
  4. जरूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  5. फॉर्म को सबमिट कर लें और उसकी एक कॉपी सेव रखें।

Leave a comment