रणवीर इलाहाबादिया और निक्की शर्मा के ब्रेकअप की अटकलें तेज, क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल

रणवीर इलाहाबादिया और निक्की शर्मा के ब्रेकअप की अफवाहें तेज हो गई हैं। निक्की के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैंस को हैरान कर दिया। जानें पूरा मामला, निक्की शर्मा पोस्ट
रणवीर इलाहाबादिया और निक्की शर्मा के ब्रेकअप की अटकलें तेज, क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल

रणवीर इलाहाबादिया अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं, जहां उनकी गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा ने एक रहस्यमयी पोस्ट साझा की है।

एंटरटेनमेंट डेस्क: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर रणवीर इलाहाबादिया इन दिनों विवादों में घिरे हुए हैं। इंडियाज गॉट टैलेंट में अश्लील कमेंट के बाद उन पर कई केस दर्ज हो चुके हैं। पहले से ही मुश्किलों का सामना कर रहे रणवीर के लिए अब एक और बड़ा झटका सामने आया है। खबरों के मुताबिक, उनकी गर्लफ्रेंड निक्की शर्मा से उनका ब्रेकअप हो गया है। इस अटकलों को तब और हवा मिली जब निक्की ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया, जिसे रणवीर से जोड़कर देखा जा रहा है।

क्रिप्टिक पोस्ट से ब्रेकअप की अटकलें तेज

रणवीर इलाहाबादिया का नाम टीवी एक्ट्रेस निक्की शर्मा के साथ जुड़ता रहा है। हालांकि, दोनों ने कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल नहीं किया, लेकिन कई मौकों पर दोनों को साथ देखा गया। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का ब्रेकअप हो गया है। इसकी वजह बनी है निक्की शर्मा का सोशल मीडिया पोस्ट, जिसमें उन्होंने एक संकेतात्मक मैसेज लिखा।

रणवीर इलाहाबादिया और निक्की शर्मा के ब्रेकअप की अटकलें तेज, क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल

निक्की ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा था- "उसकी लड़की दोस्ती उसकी फेल हो चुकी टॉकिंग स्टेज है। लड़कियों, आंखें खुली रखो।" इस पोस्ट के बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया कि यह रणवीर इलाहाबादिया पर तंज है। वीडियो के कैप्शन में भी निक्की ने लिखा, "वो लड़की सिर्फ एक दोस्त है।"

फैंस ने किए ऐसे कमेंट

निक्की के इस पोस्ट पर फैंस ने जमकर कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा, "तो क्या आपके सारे मेल फ्रेंड भी आपकी असफल बातचीत के उदाहरण हैं?" वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, "इशारा साफ कर दिया गया है।" किसी ने मजाक में लिखा, "मैम, भाई को कहिए अब पॉडकास्ट करें।"

क्या सच में अलग हो गए रणवीर और निक्की?

रणवीर इलाहाबादिया और निक्की शर्मा के ब्रेकअप की अटकलें तेज, क्रिप्टिक पोस्ट हुई वायरल

हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है। रणवीर और निक्की को कई बार हॉलीडे पर साथ देखा गया था, लेकिन उन्होंने कभी भी पब्लिकली अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया। अब निक्की की पोस्ट के बाद फैंस के बीच यह चर्चा जोरों पर है कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा।

रणवीर पहले ही विवादों से घिरे हुए हैं और अब उनका पर्सनल लाइफ भी मुश्किल दौर से गुजरता दिख रहा है। क्या सच में दोनों अलग हो चुके हैं, या फिर यह सिर्फ एक अफवाह है? इसका जवाब तो आने वाले दिनों में ही मिल पाएगा।

Leave a comment