Rajasthan Staff Selection Board ने Computer Instructor के 3951 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 23 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन RSSB Official Website कर सकते हैं।
जयपुर: Rajasthan Staff Selection Board ने Computer Instructor भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के जरिए कुल 3951 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 23 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
3951 पदों पर होगी भर्ती
RSSB की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार यह भर्ती माध्यमिक शिक्षा विभाग और संस्कृत शिक्षा विभाग के अंतर्गत की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 300 पद और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 3415 पद भरे जाएंगे।
![]()
वहीं संस्कृत शिक्षा विभाग में वरिष्ठ कंप्यूटर अनुदेशक के 22 पद और बेसिक कंप्यूटर अनुदेशक के 214 पदों पर भर्ती की जाएगी। कुल मिलाकर इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए 3951 रिक्त पदों पर नियुक्तियां होंगी।
क्या है योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में BE, ME, MTech, ग्रेजुएशन, ‘A’ Level या PGDCA जैसी योग्यता होना जरूरी है। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक पात्रता अलग तय की गई है।
आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट भी मिलेगी।
ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
उम्मीदवार RSSB Official Website पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा Rajasthan SSO Portal के जरिए भी आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।
आवेदन के लिए सबसे पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करना होगा। इसके बाद उम्मीदवार अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत जानकारी भरकर आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं। बोर्ड ने साफ किया है कि ऑफलाइन या किसी अन्य माध्यम से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क और जरूरी जानकारी
सामान्य वर्ग और अन्य राज्यों के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये तय किया गया है। वहीं राजस्थान के OBC (NCL), EWS, SC, ST और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपये शुल्क देना होगा। फीस का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।
उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले भर्ती से जुड़ा आधिकारिक नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ने की सलाह दी गई है ताकि पात्रता और जरूरी दस्तावेजों से संबंधित किसी तरह की परेशानी न हो।











