Saif Attack: बांद्रा में मशहूर हस्तियों को क्यों किया जा रहा टारगेट ?  पहले सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और अब सैफ अली खान, क्या है वजह?

सैफ अली खान पर बांद्रा में हमलावर ने चाकू से हमला किया, अस्पताल में भर्ती। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश कर रही है। सैफ अली खान पर बांद्रा में हमला

सैफ अली खान पर हमलावर ने चाकू से हमला किया, अस्पताल में भर्ती। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से संदिग्धों की तलाश शुरू की। बांद्रा में सुरक्षा पर सवाल उठे।

Saif Attack: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर उनके घर में घुसकर एक हमलावर ने चाकू से हमला किया। इस हमले के बाद उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच की सात टीमों का गठन किया है। इनमें से एक टीम सैफ अली खान के घर के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सूत्रों के मुताबिक, सीसीटीवी में छठे फ्लोर पर दो संदिग्ध नजर आ रहे हैं, जिनमें से एक हमलावर हो सकता है। पुलिस इन संदिग्धों की तलाश कर रही है।

बांद्रा में सुरक्षा पर उठे सवाल

Saif Attack: बांद्रा में मशहूर हस्तियों को क्यों किया जा रहा टारगेट ?  पहले सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और अब सैफ अली खान, क्या है वजह?

सैफ अली खान पर हमले के बाद बांद्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। विपक्ष ने इस मामले को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। महाराष्ट्र के गृह राज्य मंत्री योगेश कदम ने दावा किया कि चोर का चेहरा सीसीटीवी में कैद हो चुका है और जल्द उसे पकड़ा जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह हमला एक चोरी की वारदात के कारण हुआ।

शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर कहा कि सैफ अली खान पर हमला मुंबई पुलिस और गृह मंत्री पर सवाल उठाता है। उन्होंने कहा कि यह घटनाएं दर्शाती हैं कि बड़े नामों को निशाना बनाकर मुंबई को कमजोर करने की जानबूझकर कोशिश की जा रही है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या

Saif Attack: बांद्रा में मशहूर हस्तियों को क्यों किया जा रहा टारगेट ?  पहले सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और अब सैफ अली खान, क्या है वजह?

बांद्रा में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या अक्टूबर 2024 में की गई थी। तीन हमलावरों ने उन्हें उनके बेटे के ऑफिस के बाहर गोली मारी थी। हमलावरों ने बाबा सिद्दीकी पर छह राउंड गोलियां चलाईं, जिनमें से तीन गोली बाबा सिद्दीकी को लगी। हत्या से पहले उन्हें जान से मारने की धमकी भी मिली थी, जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। उनकी हत्या के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल भी मारा गया था।

सलमान खान के घर पर गोलीबारी

Saif Attack: बांद्रा में मशहूर हस्तियों को क्यों किया जा रहा टारगेट ?  पहले सलमान खान, बाबा सिद्दीकी और अब सैफ अली खान, क्या है वजह?

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को भी कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। अप्रैल 2024 में उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी की घटना हुई थी। इस हमले के बाद सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। हमलावर हेलमेट पहनकर बाइक पर आए थे और गोलीबारी करने के बाद भाग गए थे। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी।

सलमान के घर की सुरक्षा बढ़ाने के लिए हाल ही में उनकी बालकनी में बुलेटप्रूफ शीशा लगाया गया था, ताकि गोलियां उनके घर तक न पहुंच सकें।

Leave a comment