Columbus

सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी की Gen-Z अपील का किया समर्थन, पड़ोसी देशों पर फोकस का दिया सुझाव

सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी की Gen-Z अपील का किया समर्थन, पड़ोसी देशों पर फोकस का दिया सुझाव

सैम पित्रोदा ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में उन्हें घर जैसा अनुभव हुआ। उन्होंने भारत की विदेश नीति में पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारने और राहुल गांधी की Gen-Z अपील का समर्थन करने की जरूरत बताई।

Sam Pitroda News: इंडियन ओवरसीज कांग्रेस (Indian Overseas Congress) के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पाकिस्तान और बांग्लादेश को लेकर एक विवादित बयान दिया है। पित्रोदा ने कहा कि उन्हें पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में ऐसा महसूस होता है जैसे वे अपने घर में हों। 

उन्होंने यह भी कहा कि विदेश नीति (foreign policy) का फोकस पड़ोसी देशों पर होना चाहिए और भारत को इन देशों के साथ अपने संबंध सुधारने चाहिए। पित्रोदा के इस बयान ने राजनीतिक और मीडिया गलियारों में चर्चा का विषय बना दिया है क्योंकि इससे पहले वह कई बार विवादों में रह चुके हैं।

राहुल गांधी की Gen-Z अपील पर प्रतिक्रिया

सैम पित्रोदा ने राहुल गांधी की जेन-ज़ी (Gen-Z) से की गई अपील का समर्थन करते हुए कहा कि देश के युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा में आगे आना चाहिए और राहुल गांधी के साथ खड़े होकर अपनी आवाज़ मिलानी चाहिए। पित्रोदा ने युवाओं से अपील की कि वे देश के लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह बयान राहुल गांधी की उसी अपील के संदर्भ में आया है, जिसमें उन्होंने युवा पीढ़ी से वोटिंग अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए समर्थन मांगा था।

विवादित बयान

सैम पित्रोदा अपने विवादित बयानों के लिए पहले भी आलोचना झेल चुके हैं। पिछले साल उन्होंने भारत की विविधता (diversity) को लेकर कहा था कि देश के लोग अलग-अलग दिखते हैं, जैसे पूर्वी भारत में रहने वाले लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम में अरब जैसे, उत्तर भारत में श्वेतों की तरह और दक्षिण में अफ्रीकी लोगों की तरह दिखते हैं। पित्रोदा ने यह भी कहा कि भारत में हर किसी का सम्मान होता है और लोग समझौता करना जानते हैं। उनके इस बयान पर विवाद बढ़ा और उन्होंने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया।

क्या है विरासत टैक्स और विवाद

सैम पित्रोदा ने अमेरिका में लागू विरासत टैक्स (inheritance tax) का उदाहरण देते हुए प्रतिक्रिया दी थी। यह बयान राहुल गांधी की उस टिप्पणी के जवाब में आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस सरकार में आई तो एक सर्वे कराया जाएगा और पता लगाया जाएगा कि किसके पास कितनी संपत्ति है। पित्रोदा ने इस पर कहा कि अमेरिका में भी विरासत टैक्स लागू है और इस मुद्दे पर चर्चा करना जरूरी है।

पड़ोसी देशों पर फोकस

पित्रोदा ने अपने बयान में जोर दिया कि भारत की फॉरेन पॉलिसी (foreign policy) में पड़ोसी देशों के साथ संबंध सुधारना जरूरी है। उन्होंने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल में कई बार समय बिताया है और वहां उन्हें घर जैसा महसूस हुआ। उनका कहना था कि इन देशों में जाकर किसी विदेशी धरती पर होने का अहसास नहीं हुआ और भारत को भी अपने पड़ोसी देशों के साथ समान दृष्टिकोण अपनाना चाहिए।

Leave a comment