Sanam Teri Kasam Box Office Day 15: 'सनम तेरी कसम' को मिल रहा दर्शकों का अपार प्रेम, बॉक्स ऑफिस पर तीसरे शुक्रवार हुई नोटों की बारिश

'सनम तेरी कसम' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 15वें दिन भी शानदार कमाई की, तीसरे शुक्रवार को हुई नोटों की बारिश

हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म 'सनम तेरी कसम' ने दोबारा रिलीज़ के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 13 दिनों में कुल 32.55 करोड़ रुपये की कमाई की है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे अधिक कमाई करने वाली री-रिलीज़ फिल्म बन गई हैं।

एंटरटेनमेंट: हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर फिल्म "सनम तेरी कसम" को 7 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया। जब 9 साल पहले यह फिल्म रिलीज हुई थी, तब इसे उतना हाइप नहीं मिला था। न ही मूवी को लेकर बज था और ना ही इसने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कलेक्शन किया था। हालांकि, टीवी और ओटीटी पर आने के बाद इसका क्रेज बढ़ा और अब यह क्लासिक कल्ट मूवी में शामिल हो गई हैं।

Sanam Teri Kasam Box Office Day 15: 'सनम तेरी कसम' को मिल रहा दर्शकों का अपार प्रेम, बॉक्स ऑफिस पर तीसरे शुक्रवार हुई नोटों की बारिश

"सनम तेरी कसम" की यूनीक प्रेम कहानी और इसके दिल छू लेने वाले गानों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही वजह है कि री-रिलीज के बाद यह फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। रिलीज के बाद से ही फिल्म बेहतरीन कमाई कर रही है। स्थिति यह है कि "छावा" के सामने भी यह फिल्म मजबूती से टिकी हुई है। इतना ही नहीं, इसने "तुम्बाड" का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भी घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया हैं। 

"सनम तेरी कसम" ने 15वें दिन की इतनी कमाई 

"सनम तेरी कसम" ने 15वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को मात्र 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। पिछले कलेक्शन की तुलना में इसमें गिरावट देखी गई है, लेकिन इसके बावजूद लाखों में कमाई होना यह दर्शाता है कि दर्शकों में अभी भी फिल्म का क्रेज बरकरार है। फिल्म का कुल कलेक्शन 38.48 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। पहले दिन इसने 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी और अब यह अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज फिल्म बन गई हैं। 

Sanam Teri Kasam Box Office Day 15: 'सनम तेरी कसम' को मिल रहा दर्शकों का अपार प्रेम, बॉक्स ऑफिस पर तीसरे शुक्रवार हुई नोटों की बारिश

हालांकि, हर्षवर्धन राणे स्टारर "सनम तेरी कसम" का मुकाबला इस समय बड़े पर्दे पर "छावा" और "मेरे हसबैंड की बीवी" जैसी नई फिल्मों से हो रहा है। यह कहना गलत नहीं होगा कि नए और ब्लॉकबस्टर कंटेंट के सामने 9 साल पुरानी यह फिल्म दबाव में आ गई हैं। 

"छावा", जो 14 फरवरी को रिलीज हुई थी, ने 8 दिनों में करीब 250 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है, जबकि "मेरे हसबैंड की बीवी", जो 21 फरवरी को रिलीज हुई, ने पहले दिन 1.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। ऐसे में "सनम तेरी कसम" को इन फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है, लेकिन इसकी क्लासिक फैनबेस अभी भी इसे सपोर्ट कर रही हैं। 

Leave a comment