Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 15 मिनट के अंदर आए दो झटकों से भयभीत हुए लोग

अफगानिस्तान में भूकंप के दो तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोग दहशत में आ गए। 15 मिनट के अंदर आए दो झटकों से अफरा-तफरी मच गई, नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी

अफगानिस्तान में शनिवार सुबह लगातार दो भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहले भूकंप की तीव्रता 4.2 थी, जो सुबह 4:20 बजे आया, जबकि दूसरा झटका 4.5 तीव्रता का था, जो 4:33 बजे महसूस किया गया।

Earthquake In Afghanistan: अफगानिस्तान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, 15 मिनट के अंदर आए दो झटकों से भयभीत हुए लोग

काबुल: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, पहला भूकंप भारतीय समयानुसार सुबह 4:20 बजे आया, जिसकी तीव्रता 4.5 और गहराई 100 किलोमीटर थी। दूसरा भूकंप पंद्रह मिनट से भी कम समय बाद, सुबह 4:33 बजे आया। यह रिक्टर पैमाने पर 4.2 तीव्रता का था और 150 किलोमीटर की गहराई पर 36.44° उत्तर तथा 70.90° ई अक्षांश पर दर्ज किया गया। अफगानिस्तान भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है, जिससे यह भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र बन जाता हैं। 

Leave a comment