Sarke Chunar Song Controversy: नोरा फतेही ने कहा- ‘तीन साल पहले शूट हुआ, हिंदी गाने का आइडिया नहीं था’

Sarke Chunar गाने पर विवाद के बीच Nora Fatehi ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गाना तीन साल पहले शूट हुआ था और उस समय हिंदी गाने का कोई प्लान नहीं था। जानें
Sarke Chunar Song Controversy: नोरा फतेही ने कहा- ‘तीन साल पहले शूट हुआ, हिंदी गाने का आइडिया नहीं था’

बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर डांसर नोरा फतेही अपने नए गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर उठ रहे विवाद से खुद को अलग कर चुकी हैं। इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था और विवाद के बाद मेकर्स ने इसे प्लेटफॉर्म से हटा भी दिया। नो

एंटरटेनमेंट न्यूज़: कन्नड़ फिल्म KD का गाना Sarke Chunar विवादों में घिर गया है। इस गाने में Nora Fatehi ने डांस किया है। दो दिन पहले ही यह गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, लेकिन रिलीज होते ही विवाद पैदा हो गया। विवाद बढ़ने के बाद मेकर्स ने गाने को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया। हालांकि, नोरा फतेही ने इस पूरे विवाद से खुद को अलग कर लिया है और उन्होंने किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं दी।

विवाद कैसे शुरू हुआ?

कन्नड़ फिल्म केडी का गाना ‘सरके चुनर’ दो दिन पहले यूट्यूब पर रिलीज हुआ। नोरा फतेही ने इसमें अपनी परफॉर्मेंस दी थी। रिलीज होते ही गाने में कथित तौर पर कंटेंट को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई। गाने को लेकर दर्शकों और फैंस में आपत्ति जताई गई, और इसके चलते मेकर्स ने इसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटा दिया।

Sarke Chunar Song Controversy: नोरा फतेही ने कहा- ‘तीन साल पहले शूट हुआ, हिंदी गाने का आइडिया नहीं था’

नोरा ने दी अपनी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और पोस्ट के जरिए नोरा फतेही ने साफ किया कि वे इस विवाद से पूरी तरह अलग हैं। उन्होंने लिखा, 

'मैं बिल्कुल नहीं चाहूंगी कि कोई यह सोचे कि मैं इस गाने का समर्थन करती हूं। आपकी कड़ी प्रतिक्रिया के लिए धन्यवाद, क्योंकि इसी दबाव की वजह से फिल्म बनाने वालों ने इसे हटा दिया है।'

उन्होंने फैंस से यह भी आग्रह किया कि गाने को शेयर करना बंद करें। उनका कहना था, “कुछ लोग इसे मेरे चरित्र पर हमला करने के लिए इस्तेमाल करने की कोशिश कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। कृपया इस पर ध्यान न दें।”

गाने के बारे में नोरा का खुलासा

नोरा ने यह स्पष्ट किया कि उन्हें हिंदी वर्जन के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा, “मुझे इस हिंदी गाने के बारे में बिल्कुल भी जानकारी नहीं थी। मैंने इस पर कोई परफॉर्मेंस नहीं दी और मेरी तस्वीर का इस्तेमाल बिना अनुमति के किया गया। गौरतलब है कि यह गाना तीन साल पहले कन्नड़ भाषा में शूट किया गया था। यानी इस विवाद में हिंदी वर्जन को लेकर निर्माण पक्ष ने जो कदम उठाया, उसमें नोरा की कोई भूमिका नहीं थी।

गाने के लेखक रकीब आलम ने भी विवाद से खुद को अलग कर लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह गाना खुद नहीं लिखना चाहा था। निर्देशक के कहने पर कन्नड़ में लिखे गए गाने का वर्ड-टू-वर्ड हिंदी ट्रांसलेशन किया गया। रकीब ने स्पष्ट किया कि विवाद में उनका कोई व्यक्तिगत योगदान नहीं था।

Leave a comment