साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम का निधन, 36 साल की उम्र में उठाया खौफनाक कदम

साउथ इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री Subhashini Balasubramanian का 36 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। इस खबर से फिल्म इंडस्ट्री और फैंस में शोक की लहर है

तमिल टेलीविजन जगत से बेहद दुखद और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। लोकप्रिय अभिनेत्री Subhashini Balsubramaniam ने सोमवार, 6 अप्रैल 2026 को मात्र 36 वर्ष की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: साउथ इंडस्ट्री से जुड़ी तमिल अभिनेत्री सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम ने 36 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। यह खबर उनके प्रशंसकों और तमिल टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा सदमा है। शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, अभिनेत्री ने अपने चेन्नई स्थित आवास पर कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या की।

अधिकारियों के अनुसार, यह कदम पारिवारिक कलह और मानसिक तनाव के चलते उठाया गया। बताया जा रहा है कि घटना से पहले सुभाषिनी का पति के साथ वीडियो कॉल पर विवाद हुआ था। इसी बहस के बाद वह गहरे मानसिक दबाव में आ गई थीं।

सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम का करियर

सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम ने तमिल मनोरंजन उद्योग में अपनी अलग पहचान बनाई। उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता तमिल सीरियल 'कयाल' में निभाई गई भूमिका के लिए मिली थी। सुभाषिनी ने अपने करियर की शुरुआत 2012 में फिल्म 'इनी अवन' से की थी। इसके अलावा उन्होंने कई शॉर्ट फिल्म्स और सामाजिक जागरूकता पर आधारित वीडियो में भी काम किया।

सोशल मीडिया पर उनका काफी सक्रियता थी और इंस्टाग्राम पर उनके 4 लाख से अधिक फॉलोअर्स थे। उनकी काम के प्रति लगन और प्रशंसकों के साथ जुड़ाव को देखकर यह साफ है कि वह सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं बल्कि दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाने वाली कलाकार थीं।

पारिवारिक विवाद और मानसिक तनाव

साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस सुभाषिनी बालसुब्रमण्यम का निधन, 36 साल की उम्र में उठाया खौफनाक कदम

पुलिस जांच में यह जानकारी मिली है कि सुभाषिनी चेन्नई के अय्यप्पनथांगल में अपने अपार्टमेंट में रह रही थीं। घटना से पहले पति के साथ हुए वीडियो कॉल विवाद के चलते वह मानसिक दबाव में आ गई थीं। पुलिस ने उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मामले की गहन जांच अभी जारी है। इंडस्ट्री के कई सह-कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया।

जन्मदिन और शादी की सालगिरह से ठीक पहले

सुभाषिनी का निधन तब हुआ जब उनके जीवन में कई खुशियां आने वाली थीं: उनकी जन्मदिन 12 अप्रैल को आने वाली थी। इसी महीने 21 तारीख को शादी की दूसरी सालगिरह भी थी। इस तरह खुशियों के इन खास अवसरों से पहले उनका जाना उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के लिए एक बड़ा झटका है।सुभाषिनी की अचानक मौत ने तमिल टेलीविजन और फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा पहुंचाया है। उनके सह-कलाकारों और फैंस ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a comment