SBI PO Prelims Result जल्द ऑनलाइन जारी होगा। उम्मीदवार रोल नंबर और DOB से रिजल्ट चेक कर सकेंगे। प्रीलिम्स पास करने वाले मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई होंगे। परीक्षा सितंबर 2025 में होगी।
SBI PO Prelims Result 2025: एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर (SBI PO) प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में शामिल हुए लाखों उम्मीदवारों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। SBI की ओर से रिजल्ट अगस्त के आखिरी हफ्ते या सितंबर के पहले हफ्ते में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट जारी होते ही उम्मीदवार इसे SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर चेक कर सकेंगे।
रिजल्ट चेक करने के लिए क्या चाहिए होगा
SBI PO Prelims Result 2025 देखने के लिए उम्मीदवारों के पास कुछ डिटेल्स होना ज़रूरी है। रिजल्ट चेक करने के लिए आपको रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा।
अगर आप रोल नंबर भूल गए हैं तो चिंता की बात नहीं है। यह जानकारी आपके एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
रिजल्ट डाउनलोड करने की स्टेप्स
- सबसे पहले SBI की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं।
- होम पेज पर Career Section में रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर, DOB और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रीलिम्स रिजल्ट के बाद क्या होगा
SBI PO Prelims में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेंस एग्जाम के लिए क्वालीफाई माना जाएगा। SBI कैलेंडर के मुताबिक, मेंस एग्जाम सितंबर 2025 में आयोजित किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को अभी से मेंस परीक्षा की तैयारी शुरू कर देनी चाहिए।
मेंस एग्जाम पैटर्न
SBI PO Mains Exam में दो पेपर होंगे – Objective Test और Descriptive Test।
Objective Test:
- तर्कशक्ति और कंप्यूटर एप्टीट्यूड: 40 प्रश्न
- डेटा विश्लेषण और व्याख्या: 30 प्रश्न
- सामान्य अर्थव्यवस्था और बैंकिंग जागरूकता: 60 प्रश्न
- अंग्रेजी भाषा: 40 प्रश्न
- समय: 3 घंटे
Descriptive Test:
- पत्र लेखन और निबंध लेखन (अंग्रेजी में)
- समय: 30 मिनट