अक्टूबर से दिसंबर 2025 तक स्कूल हॉलिडेज का कैलेंडर जारी। दिवाली, भाई दूज, गुरु नानक जयंती और क्रिसमस पर छुट्टियां रहेंगी। छात्र और परिवार समय का सदुपयोग कर त्योहारों और ट्रैवल प्लानिंग के लिए तैयार हो सकते हैं।
School Holidays 2025: स्कूल की छुट्टियों का हर स्टूडेंट और माता-पिता को बेसब्री से इंतजार रहता है। ये छुट्टियां बच्चों के लिए पढ़ाई से ब्रेक लेने का समय होती हैं, वहीं माता-पिता भी अपने बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने और कहीं बाहर घूमने का प्लान बनाते हैं। अगर आप अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच छुट्टियों की योजना बना रहे हैं तो यह जानकारी आपके लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। इस लेख में हम आपको स्कूल हॉलिडेज की डेट वाइज लिस्ट देंगे, जिससे आप अपनी ट्रैवल प्लानिंग और छुट्टियों का सही इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्यों जरूरी है छुट्टियों की जानकारी
छुट्टियां केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं होतीं बल्कि ये बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से तरोताजा करने का समय भी देती हैं। इस दौरान बच्चे खेल-कूद, यात्रा और अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेकर अपने अनुभवों को बढ़ाते हैं। माता-पिता भी इस समय का उपयोग बच्चों के साथ बाउंडिंग बढ़ाने और परिवार के लिए समय निकालने में करते हैं। इसलिए स्कूल हॉलिडेज की डेट वाइज जानकारी से योजना बनाना आसान होता है और पढ़ाई का नुकसान भी नहीं होता।
सितंबर 2025 की छुट्टियां
अक्टूबर से पहले सितंबर के आखिरी दिनों में भी कुछ छुट्टियां आती हैं, जिनका महत्व धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से होता है।
- 29 सितंबर 2025: महासप्तमी
- 30 सितंबर 2025: महाअष्टमी
इन छुट्टियों का आनंद लेकर आप अक्टूबर के त्योहारों के लिए तैयारी कर सकते हैं।
अक्टूबर 2025 की हॉलिडेज
अक्टूबर 2025 में कई प्रमुख त्योहार और छुट्टियां आती हैं। यह महीना स्टूडेंट्स और परिवारों के लिए खास होता है क्योंकि इस दौरान दिवाली, दशहरा जैसे बड़े त्योहार आते हैं।
- 1 अक्टूबर 2025: महानवमी
- 2 अक्टूबर 2025: महात्मा गांधी जयंती और दशहरा
- 7 अक्टूबर 2025: महर्षि वाल्मीकि जयंती
- 20 अक्टूबर 2025: नरक चतुर्दशी और दिवाली
- 22 अक्टूबर 2025: गोवर्धन पूजा
- 23 अक्टूबर 2025: भाई दूज
इन छुट्टियों के दौरान बच्चे और परिवार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा ले सकते हैं। दिवाली और भाई दूज पर बच्चे अपने गांव या नानी-नाना के घर जाकर त्योहार का आनंद ले सकते हैं।
नवंबर 2025 की हॉलिडेज
नवंबर माह में भी कुछ महत्वपूर्ण छुट्टियां होती हैं, जिनमें धार्मिक और राष्ट्रीय त्योहार शामिल हैं।
- 5 नवंबर 2025: गुरु नानक जयंती
- 24 नवंबर 2025: गुरु तेग बहादुर का शहीदी दिवस
यह समय बच्चों और परिवार के लिए सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में शामिल होने का अच्छा अवसर होता है।
दिसंबर 2025 की हॉलिडेज
दिसंबर माह में क्रिसमस का त्योहार आता है, जो पूरे देश में उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है।
- 25 दिसंबर 2025: क्रिसमस
क्रिसमस के दिन स्कूलों और अन्य संस्थानों में छुट्टी रहती है। इस दिन बच्चे और परिवार मिलकर उत्सव मनाते हैं, घर सजाते हैं और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते हैं।