सड़क पर घसीटकर 20 मिनट तक पीटा गया, पत्नी-बच्चों के सामने हुई दर्दनाक मौत

सड़क पर घसीटकर 20 मिनट तक पीटा गया, पत्नी-बच्चों के सामने हुई दर्दनाक मौत
AI IMAGE

अमरोहा में कोर्ट क्लर्क राशिद को सड़क पर बाइक सवार युवकों ने 20 मिनट तक पीटा। पत्नी और बच्चों के सामने हुई इस बेरहमी की हत्या के बाद पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Uttar pradesh: राशिद अमरोहा के जूनियर डिवीजनल कोर्ट में क्लर्क थे। रविवार को वे छुट्टी मनाने के लिए परिवार के साथ कार से मादाबाद जा रहे थे। कार में उनकी पत्नी रुखसार (35), बेटी मायरा (4), बेटे आरिश (8), छोटे बेटे अम्माद (2) और भतीजा सलमान (22) भी मौजूद थे। भतीजे सलमान ने बताया कि दोपहर करीब 2:30 बजे संभल चौराहे पर जाम लगा था। इसी दौरान एक बाइक गलत दिशा से आकर उनकी कार से टकरा गई। 

राशिद ने बाइक पर सवार युवकों को गाली-गलौज से बचाने के लिए कहा कि “लेडीज साथ हैं, गाली मत दो।” इससे बाइक सवार युवक आग-बबूला हो गए और उन्होंने अपने साथियों को बुला लिया।

सड़क पर घसीटकर की बेरहमी से पिटाई

अत्यधिक गुस्साए आरोपियों ने राशिद को गर्दन से पकड़कर कार से बाहर घसीट लिया। उसके बाद लात-घूसों से 20 मिनट तक पीटा। सड़क पर गिराकर सीने और शरीर पर कई वार किए। इस दौरान पत्नी और बच्चे हाथ जोड़कर मिन्नतें करते रहे, लेकिन किसी का असर नहीं पड़ा।

राशिद को घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया। इलाज के लिए उन्हें जीवन मिरर अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। सड़क पर मौजूद सैकड़ों लोगों में से कोई भी बीच-बचाव नहीं कर पाया। घटना ने इलाके में दहशत फैला दी।

पुलिस की कार्रवाई और आरोपियों की पहचान

डौली थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर कुल सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें कलीम, शान, कासिम, नसीम और तीन अज्ञात शामिल हैं।

अब तक दो आरोपियों (बाप-बेटे) को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चार टीमें गठित कर दी हैं और चौराहे पर लगे CCTV फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि सभी आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

पुलिस की आगे की जांच

पोस्टमॉर्टम के बाद राशिद का शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार और स्थानीय लोग इस घटना से गहरे सदमे में हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी गहनता से जांच जारी है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे घटनाओं के मामले में तुरंत पुलिस को सूचित करें और जांच में पूरा सहयोग दें। 

प्रशासन ने सुरक्षा के अतिरिक्त उपाय बढ़ा दिए हैं और स्थानीय लोगों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मामले की निष्पक्ष और तेज़ जांच सुनिश्चित करने के लिए टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

Leave a comment