Selena Gomez Wedding: 33 साल की उम्र में सेलेना गोमेज ने रचाई शादी, बैनी ब्लैंको बने हमसफर

Selena Gomez ने 33 की उम्र में म्यूजिक प्रोड्यूसर बैनी ब्लैंको संग शादी की। 27 सितंबर 2025 को हुए वेडिंग फोटोशूट ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई। अरबपति सिंगर
Selena Gomez Wedding: 33 साल की उम्र में सेलेना गोमेज ने रचाई शादी, बैनी ब्लैंको बने हमसफर

हॉलीवुड सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने 27 सितंबर 2025 को लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड और म्यूजिक प्रोड्यूसर बैनी ब्लैंको से शादी कर ली। व्हाइट गाउन में उनकी वेडिंग तस्वीरें इंस्टाग्राम पर वायरल हो गईं। नेटवर्थ के मामले में सेलेना अपने पति से कहीं आगे हैं उनकी दौलत लगभग ₹11,000 करोड़ है, जबकि बैनी के पास ₹415 करोड़ की संपत्ति है।

Selena Gomez Wedding: हॉलीवुड की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सेलेना गोमेज ने 33 साल की उम्र में अपने लॉन्ग-टर्म पार्टनर और म्यूजिक प्रोड्यूसर बैनी ब्लैंको से शादी कर ली। 27 सितंबर 2025 को हुई इस शादी की तस्वीरें सेलेना ने इंस्टाग्राम पर शेयर कीं, जो तेजी से वायरल हो रही हैं। 2015 से साथ काम करने के बाद दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अब वे पति-पत्नी बन गए। नेटवर्थ के मामले में सेलेना करीब ₹11,000 करोड़ की मालिक हैं, जबकि बैनी के पास लगभग ₹415 करोड़ की संपत्ति है।

व्हाइट गाउन में छाईं सेलेना

Selena Gomez Wedding: 33 साल की उम्र में सेलेना गोमेज ने रचाई शादी, बैनी ब्लैंको बने हमसफर

सेलेना गोमेज की वेडिंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर हर जगह ट्रेंड कर रही हैं। उन्होंने अपने खास दिन के लिए व्हाइट वेडिंग गाउन चुना। गाउन में वह बिल्कुल प्रिंसेस की तरह नजर आईं। उन्होंने मिनिमल ज्वैलरी के साथ लुक को सिंपल लेकिन क्लासी रखा। साइड पार्टेड हेयर और न्यूड मेकअप ने उनके अंदाज को और भी निखार दिया। दूसरी तरफ, बैनी ब्लैंको ब्लैक सूट में काफी स्टाइलिश नजर आए। कपल ने साथ में कई रोमांटिक पोज दिए और दोनों की बॉन्डिंग फोटोज में साफ झलक रही है।

कब और कहां हुई शादी

27 सितंबर 2025 को सेलेना और बैनी हमेशा के लिए एक दूजे के हो गए। उनकी शादी एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई, जिसमें फैमिली और क्लोज फ्रेंड्स शामिल हुए। हालांकि, सेलेना ने अपने फैन्स को इस खुशी का हिस्सा बनाने के लिए वेडिंग फोटोज इंस्टाग्राम पर साझा कीं। इन तस्वीरों पर अब तक लाखों लाइक्स और कमेंट्स आ चुके हैं।

लंबे समय से चल रहा था रिलेशनशिप

सेलेना और बैनी की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों की पहली मुलाकात साल 2015 में हुई थी, जब वे एक साथ सेलेना के एल्बम "रिवाइवल" के लिए काम कर रहे थे। इसके बाद 2019 में दोनों ने फिर से हिट ट्रैक "आई कांट गेट इनफ" पर कोलैबोरेट किया। शुरुआत में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती रही, लेकिन धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। दिसंबर 2024 में दोनों की सगाई हुई और लगभग नौ महीने बाद उन्होंने शादी कर ली।

इंगेजमेंट रिंग पर सबकी नजर

सेलेना गोमेज की वेडिंग तस्वीरों में उनकी इंगेजमेंट रिंग भी खूब चर्चा में रही। डायमंड से सजी यह रिंग उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी। फैंस उनकी इस ज्वैलरी को लेकर लगातार तारीफ कर रहे हैं।

सेलेना और बैनी की जोड़ी को पहले से ही खूब पसंद किया जाता रहा है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते थे। शादी के बाद उनके फैन्स और भी ज्यादा एक्साइटेड हैं और लगातार उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।

पति से ज्यादा अमीर हैं सेलेना

Selena Gomez Wedding: 33 साल की उम्र में सेलेना गोमेज ने रचाई शादी, बैनी ब्लैंको बने हमसफर

सेलेना गोमेज न सिर्फ सिंगिंग और एक्टिंग में बल्कि दौलत के मामले में भी टॉप पर हैं। सितंबर 2024 में वह अरबपति क्लब में शामिल हो गई थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2025 में उनकी नेटवर्थ करीब 11,000 करोड़ रुपये है। वहीं उनके पति बैनी ब्लैंको की नेटवर्थ लगभग 50 मिलियन डॉलर यानी करीब 415 करोड़ रुपये बताई जाती है। इस हिसाब से सेलेना अपने पति से कई गुना ज्यादा अमीर हैं।

बैनी ब्लैंको की सफलता

बैनी ब्लैंको भी अपने आप में बड़े नाम हैं। उन्होंने जस्टिन बीबर, एड शीरन, रिहाना, मरून 5, कैटी पेरी, ब्रिटनी स्पीयर्स, बीटीएस और सेलेना गोमेज जैसे स्टार्स के लिए गाने लिखे हैं। म्यूजिक इंडस्ट्री में उनकी अलग पहचान है और वह दुनिया के टॉप म्यूजिक प्रोड्यूसर्स और सॉन्ग राइटर्स में गिने जाते हैं।

शादी की तस्वीरों ने मचाया धमाल

सोशल मीडिया पर सेलेना और बैनी की वेडिंग फोटोज ने धमाल मचा दिया है। फैंस इन तस्वीरों पर जमकर कमेंट कर रहे हैं। किसी ने सेलेना को "प्रिंसेस ब्राइड" कहा तो किसी ने बैनी को "लकी मैन" बताया। दोनों की रोमांटिक तस्वीरें उनके रिलेशनशिप की मजबूती को दिखा रही हैं।

Leave a comment