शहनाज गिल का दर्द: 'सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने बदल दी मेरी जिंदगी'

शहनाज गिल का दर्द: 'सिद्धार्थ शुक्ला की मौत ने बदल दी मेरी जिंदगी'

शहनाज गिल इस समय अपनी पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ के लिए खूब तारीफें बटोर रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी और दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में खुलकर बात की।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: शहनाज गिल ने सिद्धार्थ शुक्ला के जाने के चार साल बाद पहली बार अपनी भावनाओं को शब्दों में व्यक्त किया है। पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ की अभिनेत्री और टीवी स्टार शहनाज गिल ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में खुलकर बताया कि कैसे बिग बॉस 13 में उनके साथ बिताए गए समय और सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक मौत ने उन्हें पूरी तरह बदल दिया।

शहनाज ने बताया कि वह अब पहले जैसी नहीं रहीं। उन्होंने कहा कि ‘बिग बॉस 13’ वाली शहनाज अब नहीं रही। मेरी मासूमियत चली गई।’ 2021 में कार्डियक अरेस्ट से अचानक निधन होने वाले सिद्धार्थ शुक्ला ने शहनाज की जिंदगी में एक ऐसा असर छोड़ा जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

सिद्धार्थ की मौत ने मुझे मैच्योर बना दिया

शहनाज ने पॉडकास्ट में कहा, सिद्धार्थ मुझे बहुत मैच्योरिटी देकर गए हैं। जब वो सब हुआ, उसके बाद मैं मैच्योर हो गई। नहीं तो मैं वही बिग बॉस वाली होतीकिसी दुनिया की परवाह नहीं, कुछ नहीं। उन्होंने आगे कहा कि ‘बिग बॉस 13’ में जो लड़की दिखाई दी थी, वह लापरवाह, इम्पलसिव और खुशमिजाज थी। लेकिन सिद्धार्थ के जाने के बाद मेरी मासूमियत बदल गई। जिंदगी ने मुझे बदल दिया।

शहनाज ने इंस्टाग्राम रील्स पर अपनी बिग बॉस वाली पुरानी रील्स देखकर भी खुद को तुलना करती हैं। वह कहती हैं, कभी-कभी मैं वो रील्स देखती हूं और सोचती हूं, मैं क्या थी? वो लड़की अलग थी—सहज और हंसमुख। जिंदगी ने मुझे बदल दिया, और मेरे भाई ने भी मुझे बहुत कुछ सिखाया।

सिद्धार्थ ने मुंबई में किया करियर का रास्ता आसान

शहनाज ने बताया कि सिद्धार्थ शुक्ला ने उन्हें मुंबई में रुकने और अपने करियर पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा, मैं तो चंडीगढ़ लौटने वाली थी, लेकिन उसने कहा कि नहीं जाना है। उसने मेरे लिए सब अरेंजमेंट किया। मुझे उस समय शहर के बारे में कुछ भी नहीं पता था। मैंने खुद पर काम किया, खुद को निखारा और अपना करियर शुरू से बनाया।

शहनाज के मुताबिक, सिद्धार्थ ने हमेशा उन्हें सपोर्ट किया और उनकी प्रोफेशनल ग्रोथ को ध्यान में रखते हुए उन्हें सही दिशा दी। बिग बॉस 13 से रातोंरात सुर्खियों में आई शहनाज गिल ने बॉलीवुड में भी अपनी जगह बनाई। हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में नजर आईं। इसके अलावा वह अपनी पंजाबी फिल्म ‘इक कुड़ी’ के लिए भी तारीफें बटोर रही हैं।

पॉडकास्ट में शहनाज ने अपने स्ट्रगल और मैच्योरिटी के सफर के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि ‘सिद्धार्थ ने मुझे जिंदगी में मजबूत बनाया। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी, लेकिन उन्होंने मुझे खुद पर भरोसा करना सिखाया।’

 

Leave a comment