Sikandar Movie First Look: फिल्म 'सिकंदर' में भाईजान का न्यू लुक देख फैंस हुए पागल, सिकंदर के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सबके सामने

बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, पंजाब हिंदी न्यूज़, राजस्थान हिंदी न्यूज़, हरियाणा हिंदी न्यूज़, कर्नाटक हिंदी न्यूज़, हरिद्वार हिंदी न्यूज़, पटना हिंदी न्यूज़, हिंदी न्यूज़

सुपरस्टार सलमान खान उर्फ भाईजान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर' को लेकर काफी चर्चा में रहे हैं। मंगलवार से निर्देशक ए आर मुर्गदास की इस फिल्म की शूटिंग की शुरुआत हो गई हैं। सिकंदर के सेट से भाईजान ने अपने फर्स्ट लुक को सोशल मीडिया पर शेयर किया हैं।

Sikandar Movie First Look: फिल्म 'सिकंदर' में भाईजान का न्यू लुक देख फैंस हुए पागल, सिकंदर के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सबके सामने

बॉलीवुड: हिंदी सिनेमा के मेगा सुपरस्टार सलमान खान की आने वाली फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग मंगलवार (18 जून 2024) से शुरू हो गई हैं. भाईजान इस फिल्म को लेकरकाफी चर्चा में बने हुए है। अभी इस मूवी की रिलीज में तकरीबन एक साल का समय बाकी है, लेकिन सिने प्रेमियों  और भाईजान के फैंस पर इसका जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। सिकंदर की शूटिंग से सलमान का फर्स्ट लुक सबके सामने आया है। भाईजान के न्यू लुक ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया हैं।

सलमान खान का फर्स्ट लुक

Sikandar Movie First Look: फिल्म 'सिकंदर' में भाईजान का न्यू लुक देख फैंस हुए पागल, सिकंदर के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सबके सामने

सलमान खान की नई फिल्म 'सिकंदर' का अनाउंसमेंट होने के बाद अक्सर इस मूवी से जुड़ा कोई नया अपडेट लोगों के सामने आता रहता है। अब खुद सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर सिकंदर का फर्स्ट लुक शेयर किया है। दरअसल 18 जून का सिकंदर की शूटिंग शुरुआत हुई और सलमान ने सेट से क्लिक की गई पहली तस्वीर लोगो के साथ शेयर की है। इस फोटो में भाईजान नए लुक में नजर आ रहे हैं और वह काफी डैशिंग भी दिख रहे हैं। उनके साथ इस फोटो में फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक ए आर मुर्गदास भी हैं। 

फिल्म में रश्मिका बनेगी सलमान की जोड़ीदार

Sikandar Movie First Look: फिल्म 'सिकंदर' में भाईजान का न्यू लुक देख फैंस हुए पागल, सिकंदर के सेट से सलमान खान का फर्स्ट लुक आया सबके सामने

अभिनेता सलमान खंड ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है- सिकंदर की पूरी टीम को अगले साल ईद का है इंतजार। सलमान खान के फर्स्ट लुक को देखकर फैंस काफी उत्साहित दिख रहे है और अब एक साल तक मूवी की रिलीज का बेसब्री से इंतजार करेंगे। सुपरस्टार सलमान खान और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में प्रसिद्ध  रश्मिका मंदाना का फ्रेश पेयर सिकंदर फिल्म के जरिए फैंस को पहली बार देखने को मिलेगा। रश्मिका खुद भी सलमान के साथ स्क्रीन शेयर करने को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। जानकारी के मुताबिक सिकंदर एक एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी।

Leave a comment