सीकर में SP ने पुलिसकर्मियों संग की साइकिलिंग, फिटनेस और हेल्थ पर दिया जोर

सीकर पुलिस ने फिट इंडिया अभियान के तहत संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम आयोजित किया। 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने योगा, जुम्बा और साइकिलिंग में हिस्सा लिया।

सीकर पुलिस ने फिट इंडिया मूवमेंट के तहत संडे ऑन साइकिल अभियान चलाया। कार्यक्रम में योगा, जुम्बा और साइकिलिंग गतिविधियों में 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

सीकर: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत सीकर पुलिस ने रविवार को “संडे ऑन साइकिल” अभियान आयोजित किया। पुलिस लाइन ग्राउंड में योगा और जुम्बा से शुरुआत हुई, जिसके बाद एसपी प्रवीण नायक नूनावत सहित 100 से अधिक पुलिसकर्मियों ने शहर में साइकिल रैली निकाली। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना रहा।

योगा और जुम्बा के साथ हुई शुरुआत

सीकर पुलिस की ओर से आयोजित “संडे ऑन साइकिल” अभियान की शुरुआत पुलिस लाइन ग्राउंड में योगा और जुम्बा से की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने भाग लिया और फिटनेस एक्टिविटी में हिस्सा लिया।

इसके बाद एसपी प्रवीण नायक नूनावत के नेतृत्व में साइकिलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 100 से ज्यादा पुलिसकर्मी शामिल हुए।

शहर के प्रमुख मार्गों से निकली साइकिल रैली

साइकिल रैली पुलिस लाइन ग्राउंड से शुरू होकर बजरंग कांटा, दो नंबर डिस्पेंसरी, जाट बाजार और कल्याण सर्किल होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। करीब 10 से 15 मिनट तक चले इस कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ भागीदारी की।

कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए गए।

फिटनेस को लेकर दिया संदेश

एसपी प्रवीण नायक नूनावत ने कहा कि पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य से पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों को और प्रभावी तरीके से निभा सकते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस मुख्यालय से जब भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश मिलेंगे, तब इसी तरह की फिटनेस गतिविधियां आगे भी करवाई जाएंगी।

Leave a comment