साउथ और बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री सिमरन बग्गा जल्द ही सनी देओल के साथ फिल्म 'गबरू' में नजर आएंगी। मीडिया के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने अपने करियर, इंडस्ट्री में हीरोइनों के बेसिक मुद्दों और मैरिड लाइफ के साथ काम को बैलेंस करने के बारे में खुलकर बात की।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: Simran Bagga, जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री में Rajinikanth, Kamal Haasan और Nagarjuna जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया है, ने अपने करियर की शुरुआत बॉलीवुड की फिल्मों जैसे 'तेरे मेरे सपने' और 'सनम हरजाई' से की थी। हाल ही में Simran Bagga 'गुलमोहर' और 'रॉकेट्री: द नम्बी इफेक्ट' जैसी नेशनल अवार्ड विनिंग फिल्मों में नजर आईं और ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री 'टूरिस्ट फैमिली' का भी अहम हिस्सा रहीं। अब वह जल्द ही सनी देओल की फिल्म Gabru में दिखाई देंगी।
इंडस्ट्री में तीस साल का समय बिता चुकी Simran Bagga जब चेन्नई से मुंबई आईं, तो उन्होंने मीडिया से खास मुलाकात की और अपने करियर, चुनौतियों और फिल्मों के अनुभवों पर खुलकर बातचीत की। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए मेहनत, समर्पण और सही मौके का इंतजार बेहद जरूरी होता है।
बॉलीवुड से साउथ तक का सफर
सिमरन ने बॉलीवुड में 'तेरे मेरे सपने' और 'सनम हरजाई' जैसी फिल्मों से करियर की शुरुआत की। उन्होंने कहा, "मेरे करियर की शुरुआत बॉलीवुड से हुई, लेकिन फिर मेरा रुख साउथ इंडस्ट्री की तरफ हुआ। साउथ में रजनीकांत, कमल हासन और नागार्जुन जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम करने का अनुभव बेहद खास रहा। मेरी आने वाली फिल्म 'गबरू' में सनी देओल के साथ काम करने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।
साउथ इंडस्ट्री में महिलाओं से जुड़े यौन उत्पीड़न, पे पेरिटी और शूटिंग की बेसिक सुविधाओं पर हाल ही में विवाद उठा था। इस पर सिमरन ने कहा, मेरी कोई बड़ी डिमांड नहीं होती। मुझे लगता है, हर किसी का अपना नजरिया होता है। अगर किसी को बात बुरी लगती है, तो वो आवाज उठाते हैं। मेरे अनुभव अलग हैं, मैं सब कुछ अपने हिसाब से हैंडल करती हूं। सीधे जाकर पूछ लेती हूं कि ऐसा क्यों हुआ। ज्यादा बवाल मचाने से खुद को चोट पहुंच सकती है और सामने वाला उछलता है।

हीरोइनों के बेसिक मुद्दों पर नजर
सिमरन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इंडस्ट्री में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने के बाद हीरोइनों के लिए बेहतर किरदार लिखे जाने लगे हैं। उन्होंने अपने करियर की कुछ प्रमुख फिल्मों का जिक्र किया:
- 'गुलमोहर' – नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्म, मनोज बाजपेयी के साथ काम।
- 'रॉकेट्री – द नम्बी इफेक्ट' – आर माधवन के निर्देशन में फिल्म, जिसमें उन्होंने मीना नम्बी नारायण का किरदार निभाया।
- 'टूरिस्ट फैमिली' – ऑस्कर की ऑफिशियल एंट्री।
सिमरन कहती हैं, "इन फिल्मों ने मेरी पहचान मजबूत की और अब मुझे ओटीटी और फिल्म दोनों में चुनौतीपूर्ण रोल मिलने लगे हैं। साउथ की तमाम भाषाओं में काम कर चुकी सिमरन ने सुपरस्टार्स के साथ काम करने के अनुभव साझा किए। रजनी सर की सबसे बड़ी फैन हूं। उनका हर एक्शन, उनका विनम्र और दयालु स्वभाव मेरे लिए प्रेरणा रहा। उनके साथ शूटिंग का पहला दिन मेरे लिए बेहद खास था।
परिवार और करियर का संतुलन
सिमरन ने मदरहुड और करियर को बैलेंस करने के बारे में भी खुलकर बताया। उनके दो बेटे हैं – एक कॉलेज में और छोटा बेटा स्कूल में। मुझे काफी मल्टीटास्किंग करनी पड़ती है। शूटिंग के दौरान फोन के जरिए बच्चों और परिवार से जुड़ी रहती हूं। पूरा दिन काम करने के बाद घर जाकर उनका हाल पूछना मेरी दिनचर्या का हिस्सा है। परिवार के सपोर्ट के बिना कुछ भी संभव नहीं। मैं हमेशा काम करना चाहती हूं, रिटायरमेंट का विचार भी डरावना लगता है।









