Sitaare Zameen Per: सातवें दिन भी जलवा बरकरार, ‘जाट’ को पछाड़ बजट वसूलने के करीब पहुंची आमिर खान की फिल्म

आमिर खान की Sitaare Zameen Per ने सातवें दिन भी जबरदस्त कमाई करते हुए ‘जाट’ को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म बजट वसूलने के करीब पहुंच चुकी है। जानें सात दिन का पूरा
Sitaare Zameen Per: सातवें दिन भी जलवा बरकरार, ‘जाट’ को पछाड़ बजट वसूलने के करीब पहुंची आमिर खान की फिल्म

आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ ने सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाल मचा रखा है। दर्शकों से इसे शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसकी बदौलत फिल्म हर दिन कई करोड़ रुपये की कमाई कर रही है।

Sitaare Zameen Per Box Office Collection Day 7: आमिर खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ ने रिलीज के सातवें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाए रखा है। पहले हफ्ते के सातों दिन यह फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही और लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कहानी और आमिर खान के स्टारडम ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसकी बदौलत वीकडेज में भी शानदार कलेक्शन देखने को मिला।

गुरुवार यानी रिलीज के सातवें दिन ‘सितारे जमीन पर’ ने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे इसका कुल सात दिन का कलेक्शन 89.15 करोड़ रुपये पहुंच गया। फिल्म ने अब महज सात दिनों में कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड को चुनौती दे दी है।

पहले हफ्ते में दिखाया दमदार प्रदर्शन

अगर पूरे हफ्ते की कमाई पर नजर डालें तो ‘सितारे जमीन पर’ ने पहले दिन 10.7 करोड़, दूसरे दिन 20.2 करोड़, तीसरे दिन 27.25 करोड़, चौथे दिन 8.5 करोड़, पांचवें दिन 8.5 करोड़, छठे दिन 7.25 करोड़ और सातवें दिन 6.75 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया। भले ही वीकडेज में मामूली गिरावट आई, लेकिन फिल्म की पकड़ बनी रही और हर दिन 5 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करना अपने आप में बड़ी उपलब्धि है।

Sitaare Zameen Per: सातवें दिन भी जलवा बरकरार, ‘जाट’ को पछाड़ बजट वसूलने के करीब पहुंची आमिर खान की फिल्म

फिल्म की रिलीज के पहले हफ्ते का कुल आंकड़ा 89.15 करोड़ तक पहुंचना इस बात का सबूत है कि आमिर खान का मैजिक अब भी बरकरार है और दर्शकों ने फिल्म को दिल खोलकर अपनाया है।

‘जाट’ को दी मात, केसरी चैप्टर 2 पर नजर

आंकड़ों की बात करें तो ‘सितारे जमीन पर’ ने सातवें दिन ही सनी देओल की फिल्म ‘जाट’ के भारत में कुल 89.50 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया। यानी महज सात दिन में ही आमिर खान की फिल्म ने ‘जाट’ को मात दे दी और साल 2025 की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई।

अब फिल्म का अगला टारगेट अक्षय कुमार की ‘केसरी चैप्टर 2’ का लाइफटाइम कलेक्शन है, जो करीब 92.53 करोड़ रुपये है। ट्रेड एनालिस्ट मान रहे हैं कि ‘सितारे जमीन पर’ अपने दूसरे शुक्रवार को ही इसे पार कर लेगी और टॉप 5 की रेस में शामिल हो जाएगी।

बजट वसूलने से एक कदम दूर

Sitaare Zameen Per: सातवें दिन भी जलवा बरकरार, ‘जाट’ को पछाड़ बजट वसूलने के करीब पहुंची आमिर खान की फिल्म

‘सितारे जमीन पर’ की कुल लागत करीब 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ऐसे में पहले हफ्ते में 89.15 करोड़ की कमाई करके यह फिल्म अपने बजट वसूलने के बेहद करीब पहुंच गई है। माना जा रहा है कि दूसरे हफ्ते की शुरुआत में ही फिल्म लागत निकाल लेगी और इसके बाद से मुनाफे का दौर शुरू होगा।

दर्शकों की दिलचस्पी, सोशल मीडिया पर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और आमिर खान की मजबूत फैन बेस को देखते हुए आने वाले वीकेंड में भी फिल्म को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है आमिर खान की दमदार परफॉर्मेंस और 10 नए चेहरों की ईमानदारी से की गई एक्टिंग। फिल्म की कहानी भी समाज से जुड़ा एक मजबूत संदेश देती है, जिसने हर उम्र के दर्शकों को जोड़ लिया है। इसके अलावा बेहतरीन म्यूजिक, इमोशनल सीन्स और शानदार निर्देशन ने भी इसे ऑडियंस का फेवरेट बना दिया।

Leave a comment