ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि न मिलने पर नाराज़गी, हेमा मालिनी बोलीं- 'यह शर्मनाक है'

ऑस्कर 2026 में बॉलीवुड के लीजेंड धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि न मिलने पर विवाद पैदा हो गया। हेमा मालिनी ने इसे शर्मनाक बताया। जानें सितारों की प्रतिक्रिया और
ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि न मिलने पर नाराज़गी, हेमा मालिनी बोलीं- 'यह शर्मनाक है'

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का बीते साल नवंबर में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। इस साल फरवरी में 79वें ब्रिटिश एकेडमी फिल्म अवार्ड्स (BAFTA) के 'इन मेमोरियम' खंड में ‘शोले’ अभिनेता को याद किया गया था।

एंटरटेनमेंट न्यूज़: हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार समारोह Academy Awards 2026 के दौरान ‘इन मेमोरियम’ सेगमेंट में भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता Dharmendra को श्रद्धांजलि न दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर फैंस की नाराज़गी के बाद अब उनकी पत्नी Hema Malini और बेटी Esha Deol ने भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

धर्मेंद्र का पिछले साल नवंबर में 89 वर्ष की उम्र में निधन हुआ था। दुनिया भर में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए लोगों को उम्मीद थी कि ऑस्कर 2026 के ‘In Memoriam’ सेगमेंट में उन्हें याद किया जाएगा, लेकिन लाइव टेलीकास्ट के दौरान उनका नाम शामिल नहीं किया गया।

BAFTA में मिला सम्मान, ऑस्कर में नहीं

दिलचस्प बात यह है कि ब्रिटेन के प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार BAFTA Awards के ‘In Memoriam’ सेगमेंट में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी गई थी। इसके बाद यह उम्मीद और बढ़ गई थी कि ऑस्कर समारोह में भी उन्हें याद किया जाएगा। हालांकि, जब Academy Awards 2026 के मुख्य समारोह में उनका नाम नहीं लिया गया, तो भारतीय और विदेशी फैंस ने सोशल मीडिया पर नाराज़गी जताई और इसे भारतीय सिनेमा के प्रति उपेक्षा बताया।

एशा देओल ने कहा – पापा को इससे फर्क नहीं पड़ता

इस विवाद पर सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए Esha Deol ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनके पिता ऐसे सम्मान या अवॉर्ड्स को लेकर कभी चिंतित नहीं रहते थे।उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि इन बातों से पापा को कभी फर्क पड़ता। उनका दिल बहुत बड़ा था। उनके लिए जिंदगी स्टेटस या अवॉर्ड्स से ज्यादा प्यार और लोगों से जुड़ाव के बारे में थी।” एशा ने यह भी कहा कि धर्मेंद्र हमेशा अपने प्रशंसकों के प्यार को ही सबसे बड़ा सम्मान मानते थे।

ऑस्कर 2026 में धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि न मिलने पर नाराज़गी, हेमा मालिनी बोलीं- 'यह शर्मनाक है'

हेमा मालिनी ने जताई नाराज़गी

बाद में Hema Malini ने भी इस मुद्दे पर निराशा जाहिर की। उन्होंने कहा कि ऑस्कर जैसे बड़े मंच पर धर्मेंद्र को नजरअंदाज किया जाना दुखद है। उन्होंने कहा,

'यह शर्मनाक है। यह बहुत दुख की बात है कि उस अभिनेता को याद नहीं किया गया, जो दुनिया भर में लोगों के दिलों में बसता था। धरम जी को हर जगह पहचाना जाता था। उन्हें अपने पूरे करियर में ज्यादा अवॉर्ड्स नहीं मिले, इसलिए उन्हें इन चीजों की परवाह भी नहीं थी। हमें अपने देश में जो प्यार मिला, वही हमारे लिए सबसे बड़ा सम्मान है।'

हेमा मालिनी ने यह भी कहा कि उन्हें खुद भी कई शानदार फिल्मों के बावजूद ज्यादा पुरस्कार नहीं मिले, लेकिन दर्शकों का प्यार ही सबसे बड़ा सम्मान होता है।

ऑस्कर के ‘In Memoriam’ सेगमेंट पर उठे सवाल

ऑस्कर के ‘In Memoriam’ सेगमेंट में हर साल उन कलाकारों को श्रद्धांजलि दी जाती है जिनका पिछले वर्ष निधन हुआ होता है। इस बार के समारोह में कई हॉलीवुड कलाकारों को याद किया गया, लेकिन धर्मेंद्र का नाम शामिल नहीं था। इस सेगमेंट में हॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों को सम्मान दिया गया और कार्यक्रम लगभग 15 मिनट तक चला। इतने लंबे समय के बावजूद धर्मेंद्र का नाम न होना फैंस के लिए निराशाजनक रहा।

Leave a comment