सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। फैंस उनकी जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद सर्जरी की गई।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पिता और मशहूर राइटर सलीम खान इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हल्का ब्रेन हेमरेज होने के बाद उनका इलाज चल रहा है। अस्पताल में सलीम खान की देखभाल करने वाले डॉक्टरों ने उनकी स्थिति को स्थिर बताया है। इस बीच, सलमान खान की फिल्म "जय हो" की को-स्टार डेजी शाह ने उनके स्वास्थ्य के बारे में अपडेट साझा किया है।
डेजी शाह ने क्या कहा?
हाल ही में डेजी शाह ने मीडिया से बातचीत में कहा, “मैं सलीम सर से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाई, लेकिन मैं सलमान सर और उनके परिवार के संपर्क में हूं। सलीम सर अब स्थिर हैं। उनकी सर्जरी सफल रही और वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं। फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। डेजी शाह ने यह भी बताया कि सलमान खान और उनका परिवार इस समय अपने पिता की देखभाल में पूरी तरह लगे हुए हैं और परिवार के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
सलीम खान की सर्जरी और अस्पताल में भर्ती के बाद हॉस्पिटल ने उनका मेडिकल बुलेटिन जारी किया था। लेकिन सलमान खान और उनका परिवार इस बात से नाराज थे कि स्वास्थ्य संबंधी अपडेट मीडिया के साथ साझा किया गया। परिवार का मानना है कि यह निजी मामला है और इसे केवल परिवार के अंदर ही रखा जाना चाहिए। सलीम खान की हालत के बारे में हॉस्पिटल ने बताया कि स्वास्थ्य अभी स्थिर है और डॉक्टर उनकी देखभाल कर रहे हैं।

सलीम खान को क्या हुआ?
जानकारी के अनुसार, सलीम खान को हल्का ब्रेन हेमरेज हुआ था। उनके इलाज में डॉक्टरों ने डीएसए (Digital Subtraction Angiography) की प्रक्रिया की। डॉक्टर जमील पारकर ने बताया कि यह कोई बड़ी सर्जरी नहीं थी, लेकिन उन्हें आईसीयू में रखा गया। डॉक्टर ने आगे कहा, “शुरू में डिस्चार्ज की बात कही गई थी, लेकिन उम्र अधिक होने के कारण रिकवरी थोड़ी धीमी है। फिलहाल वह वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले दिन उन्हें वेंटिलेटर से हटाया जा सकता है।”
सलीम खान की देखभाल के दौरान अस्पताल ने उन्हें आराम देने और स्थिति की निगरानी के लिए वेंटिलेटर पर रखा था। सलीम खान की तबीयत जानने के बाद कई बॉलीवुड सितारों ने उनके लिए दुआएं मांगी हैं। शाहरुख खान, आमिर खान, रणवीर सिंह सहित कई अन्य कलाकारों ने सलमान खान के परिवार से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य लाभ की शुभकामनाएं दीं।











