सुपरस्टार Salman Khan की फिल्मों के लिए फैंस हमेशा बेसब्र रहते हैं। अब वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे। उन्होंने साउथ फिल्म की अनाउंसमेंट की और बताया कि वे अब साउथ फिल्मों में भी कदम रख रहे हैं।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: भारतीय सिनेमा के सुपरस्टार सलमान खान अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी कदम रख रहे हैं। सलमान ने अपनी नई साउथ फिल्म की अनाउंसमेंट की और फैंस में इसे लेकर उत्साह की लहर दौड़ गई। इस फिल्म के लिए उनके साथ नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली और प्रोड्यूसर दिल राजू जुड़े हुए हैं।
सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर डायरेक्टर वामशी के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “दिल, दिमाग, जिगर से, इस अप्रैल से वामशी पेडिपल्ली और दिल राजू के साथ फिल्म शुरू करने जा रहे हैं।”
नयनतारा होंगी फीमेल लीड
फिल्म में फीमेल लीड को लेकर भी अपडेट सामने आ चुके हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए बताया कि नयनतारा इस फिल्म में सलमान खान के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी। यह पहली बार नहीं है कि नयनतारा और सलमान बड़े परदे पर साथ नजर आएँगे, लेकिन इस साउथ एक्शन ड्रामा के लिए उनकी जोड़ी फैंस के लिए खास रोमांचक होने वाली है।
इस फिल्म के टाइटल को अभी फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन यह निश्चित है कि फिल्म अप्रैल 2026 से फ्लोर पर जाएगी। फैंस को जल्द ही फिल्म से जुड़ी और डिटेल्स भी मिलेंगी।

सलमान खान का सिनेमा सफर
सलमान खान को पिछली बार ‘सिकंदर’ (2025) में देखा गया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना, काजल अग्रवाल और सत्यराज जैसे स्टार्स थे। अब सलमान ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का पुराना नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, लेकिन बाद में इसे बदलकर ‘मातृभूमि’ रखा गया। फिल्म में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म का टीज़र और कुछ गाने रिलीज़ हो चुके हैं, जिन्हें फैंस ने बेहद पसंद किया है।
हालांकि, इस फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। पहले इसे 17 अप्रैल 2026 को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन अब तारीख टल गई है। वहीं बॉलीवुड में अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर 6 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होने की खबरें हैं। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।









