सलमान खान को फिर मिली धमकी, वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

सलमान खान को एक बार फिर धमकी मिली है, इस बार वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप नंबर पर खौफनाक संदेश भेजा गया। जानें इस धमकी का पूरा विवरण, पुलिस
सलमान खान को फिर मिली धमकी, वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे मुंबई में हड़कंप मच गया है। इस बार यह धमकी मुंबई के वर्ली स्थित परिवहन विभाग के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए एक मैसेज के जरिए दी गई है।

Salman Khan Death Threat: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा एक बार फिर सवालों के घेरे में है। इस बार मामला और भी गंभीर हो गया है क्योंकि धमकी सीधे मुंबई के वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर भेजी गई है। अज्ञात शख्स ने सलमान को घर में घुसकर जान से मारने और उनकी कार को बम से उड़ाने की बात लिखी है। पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज करते हुए जांच तेज कर दी है।

धमकी भरे मैसेज से मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें सलमान खान के लिए सीधा खतरनाक संदेश लिखा गया था। इसमें कहा गया कि "सलमान की कार को बम से उड़ाएंगे और उन्हें घर में घुसकर खत्म करेंगे।" धमकी मिलते ही वर्ली पुलिस हरकत में आ गई और अज्ञात शख्स के खिलाफ आईपीसी की गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

सलमान खान को फिर मिली धमकी, वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

पहले भी हो चुकी हैं कई वारदातें

• यह कोई पहली बार नहीं है जब भाईजान को जान से मारने की धमकी मिली हो।
•  14 अप्रैल 2024 को सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर बाइक सवार दो हमलावरों ने पांच राउंड फायरिंग की थी।
•  एक गोली उनके घर की दीवार पर और दूसरी सुरक्षा जाल को चीरते हुए अंदर लगी थी।
•  इस फायरिंग की जिम्मेदारी जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली थी।
•  हमले में शामिल दोनों शूटर्स को बाद में गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया गया था।

सलमान खान की प्रतिक्रिया - ‘जितनी उम्र लिखी है…’

सलमान खान को फिर मिली धमकी, वर्ली ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

हाल ही में अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ के प्रमोशन के दौरान सलमान ने इन घटनाओं पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा,'जितनी उम्र लिखी है, उतनी ही जीनी है। सुरक्षा की वजह से अब मूवमेंट लिमिटेड हो गया है, शूटिंग के लिए बस गैलेक्सी से लोकेशन और वापस। लेकिन साथ में इतने लोगों को लेकर चलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।'

लगातार मिल रही धमकियों और पूर्व हमलों के चलते सलमान खान की सुरक्षा पहले ही Y+ कैटेगरी में है। अब फिर इस तरह की धमकी मिलने के बाद उनकी सुरक्षा को लेकर नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, मुंबई पुलिस की इंटेलिजेंस यूनिट, साइबर सेल और ATS को भी जांच में शामिल किया गया है।

Leave a comment